गिरिडीहः जिला के निमियाघाट थाना इलाके में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां अनियंत्रित ट्रक ने एक के बाद कई वाहनों को धक्का मार दिया. इस घटना में चार की मौत हो गई जा जबकि दर्जनाधिक लोग घायल हैं.

ये हादसा निमियाघाट थाना इलाके के इसरी बाजार की है. जो जानकारी मिली है उसके अनुसार शुक्रवार की शाम को डुमरी बाजार की तरफ से एक ट्रक इसरी बाजार की तरफ जा रही थी. इसी दौरान ट्रक अनियंत्रित हो गई. जिसके बाद ट्रक ने वाहनों को चपेट में लेना शुरू कर दिया. पहले इसरी बाजार बस स्टैंड के पास वाहन को धक्का मारा. यहां एक के बाद एक कई वाहनों को धक्का मारा इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में से चार ने दम तोड़ दिया.
अफरा-तफरी का माहौल

इस हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. लोग जान बचाने के लिए भागने लगे. वहीं कुछ लोगों ने बचाव का काम शुरू किया. आम लोगों के साथ मिलकर घायलों को अस्पताल भिजवाने का काम शुरू किया गया. हालांकि इस बीच चार लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग गंभीर तौर पर घायल हुए. तीन से चार लोगों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है. लोगों का कहना है कि बाजार में भारी वाहन की एंट्री ही घटना का कारण बनी है. यहां रात 9 बजे तक नो एंट्री होना चाहिए.
इसको लेकर डुमरी एसडीपीओ सुमित कुमार ने कहा कि यहां दुर्घटना हुई है. इस हादसे में कई लोगों की मौत हुई है. पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है.

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version