बोकारो: धनबाद रेल मंडल के बोकारो जिला अंतर्गत बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्टेशन पर खड़ी एक मालगाड़ी में अचानक आग लग गई. आग की लपटें और धुआं उठता देख यात्रियों और रेल कर्मियों में हड़कंप मच गया. इसकी जानकारी गोमिया स्टेशन मास्टर के द्वारा बोकारो थर्मल स्टेशन को दी गई. जिसके बाद आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया गया.

दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू

घटना की जानकारी मिलते ही बोकारो थर्मल स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक शैलेश कुमार ने बिना किसी विलंब के तत्परता दिखाते हुए डीवीसी दमकल विभाग को सूचना दी. जानकारी मिलने के बाद दमकल की टीम ने मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया. समय रहते आग बुझा दी गई जिससे बड़ी दुर्घटना होने से बच गई.स्टेशन अधीक्षक शैलेश कुमार ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है. इस घटना में किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की सूचना नहीं है. उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने की बात कही है. वहीं स्थानीय लोगों ने स्टेशन अधीक्षक और दमकल कर्मियों की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि समय पर कार्रवाई नहीं होती तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी.

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version