चतरा   : जिले में महिला सुरक्षा, न्याय और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है. चतरा सदर थाना में तैनात 2018 बैच की महिला सब इंस्पेक्टर फिरदौस नाज को अब चतरा महिला थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है. फिरदौस नाज की कार्यकुशलता को देखते हुए यह माना जा रहा है, कि उनके नेतृत्व में महिला थाना का संचालन और अधिक सुदृढ़ होगा.


थाने की कार्यप्रणाली में तेजी आएगी और मामलों का निपटारा अधिक संवेदनशीलता व तत्परता से किया जा सकेगा. स्थानीय महिलाओं को पुलिस प्रशासन से और अधिक सहयोग मिलेगा, जिससे उनमें सुरक्षा की भावना मजबूत होगी. साथ ही महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई और त्वरित कानूनी प्रक्रिया सुनिश्चित हो सकेगी.

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version