, रांची। पंजाबी हिंदू बिरादरी का 24 मई को होने वाले चुनाव में अध्यक्ष पद के दो दावेदारों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होना है और दो प्रत्याशी मदनसेन कुजारा व कुणाल अजमानी ताल ठोंक रहे हैं। एक बुजुर्ग और एक युवा। चुनाव दो साल के कार्यकाल के लिए होता है।

इसके पूर्व वर्ष 2023 में हुआ था। इस बार निबंधन कराने सहित अन्य कारणों की वजह से लगभग एक वर्ष बाद हो रहा है। बिरादरी में कुल 950 सदस्य हैं। 24 को 11 बजे बैठक होगी। इसके बाद 12 से संध्या पांच बजे तक चुनाव होगा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version