रांची: झारखंड में पुलिस महकमे की वरीयता सूची में बड़ा उलटफेर हुआ है. झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के बाद राज्य सरकार ने डीएसपी अधिकारियों की सीनियरिटी सूची दोबारा जारी की है. नई सूची लागू होने के बाद जहां 9 डीएसपी अधिकारियों को सीनियर डीएसपी पद पर प्रमोशन मिला है, वहीं पहले प्रमोट किए गए 9 अधिकारियों को उनके मूल पद पर वापस भेज दिया गया है.

सरकार ने DSP अधिकारियों की सीनियरिटी पुनर्निर्धारित की

दरअसल, झारखंड हाईकोर्ट ने 28 जुलाई 2025 को डब्ल्यूपी (एस) संख्या 2297/2020 पर सुनवाई करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए थे कि 2010 जेपीएससी विज्ञापन के तहत आयोजित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही अधिकारियों की वरीयता तय की जाए. कोर्ट ने 2016, 2017, 2018 और 2024 में जारी अस्थायी वरीयता सूचियों को निरस्त कर दिया था. इसके बाद जेपीएससी द्वारा तैयार नई मेरिट सूची के आधार पर सर…
नाजीर अख्तर, एसडीपीओ, बसिया
प्रवीण कुमार सिंह, एसडीपीओ, चास
मनीष कुमार, डीएसपी, चक्रधरपुर रेलवे
नीरज कुमार, एसडीपीओ, गढ़वा
मोहम्मद मुजीबुर रहमान, डीएसपी विशेष शाखा, रांची
विकास आनंद लागुरी, एसडीपीओ, जामताड़ा
अनुज उरांव, डीएसपी, सिल्ली
प्रदीप पॉल कच्छप, डीएसपी, एटीएस, रांची
अमित कुमार कच्छप, एसडीपीओ जरमुण्डी, दुमका
जिन अधिकारियों को मूल पद पर लौटाया गया

सुमित कुमार, डीएसपी, सीसीआर, धनबाद
पुरूषोत्तम कुमार सिंह, एसडीपीओ, बाघमारा
दीपक कुमार, डीएसपी, झारखंड जगुआर, रांची
ज्ञान रंजन, डीएसपी, झारखंड जगुआर, रांची
सुनील कुमार रजवार, डीएसपी, जगुआर, रांची
विजय कुमार महतो, एसडीपीओ, दुमका
कौशर अली, डीएसपी मुख्यालय-2, गिरिडीह
संजीव कुमार बेसरा, डीएसपी सदर, रांची
जीतवाहन उरांव, एसडीपीओ, गिरिडीह

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version