*पूजा बुधिया सचिव मनोनीत
14वां शपथ ग्रहण समारोह आयोजित


रांची। सामाजिक सरोकारों से जुड़ी संस्था जेसीआई रांची उड़ान की नई अध्यक्ष डॉ. प्रिया लखोटिया ने पदभार संभाला। मंगलवार को शहर स्थित होटल लेमन ट्री में आयोजित 14वें शपथ ग्रहण समारोह में डॉ.प्रिया लखोटिया ने अपनी नई टीम के साथ संस्था की अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली।जेसीआई रांची उड़ान की आईपीपी अदिति मेवाड़ा ने उन्हें अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। इसके बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. प्रिया लखोटिया ने अपनी कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के रूप में रिदिमा मोदी, रेखा रायका, पलक नरेड्डी, विनिता पोद्दार, विधि रायका एवं तृप्ति केडिया को शामिल किया गया। सचिव पद पर पूजा बुधिया, कोषाध्यक्ष अंजना अग्रवाल तथा निदेशक मंडल में स्वाति सिंघानिया, रिंकू चौधरी, पलानी जैन, नेहा अग्रवाल, अभिलाषा सराफ, मेघा मित्तल एवं अर्पिता पोद्दार को दायित्व सौंपा गया। खुशी एवं निधि ने प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभाली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नन्हे कदम स्कूल की डायरेक्टर वीणा सिंह ने नवगठित टीम को शुभकामनाएं देते हुए समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय एवं निरंतर योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जेसीआई रांची उड़ान लगातार सामाजिक सरोकारों से जुड़े उत्कृष्ट कार्य करती आ रही है और यह सेवा भावना आगे भी निरंतर बनी रहनी चाहिए।कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि के रूप में संस्था की संस्थापक अध्यक्ष राखी जैन उपस्थित रहीं। उन्होंने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर जेसीआई रांची, जेसीआई यूथ, मारवाड़ी युवा संगठन एवं महेश्वरी युवा संगठन सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सदस्य एवं अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे और नवगठित टीम को उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version