
रांची। दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में भी झारखंड में निवेश की संभावनाओं को लेकर कई ग्लोबल लीडर्स के साथ चर्चा होगी। आगे उन्होंने एक्स हैंडल पर अपनी भावनाओं को साझा करते हुए लिखा है कि झारखंड के अपने पुरखों और बाबा दिशोम गुरुजी के सपने को पूरा करने के मकसद से #दावोस/स्विट्जरलैंड में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में सम्मिलित होने आया हूं।
दावोस/स्विट्जरलैंड की यात्रा का उद्देश्य युवा झारखंड को अग्रणी राज्य बनाना है। दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के वैश्विक मंच से झारखंड में विदेशी निवेश को बढ़ावा देना है।
झारखंड में निवेश के खुलते द्वार
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की टाटा स्टील, हिताची, श्नाइडर इलेक्ट्रिक, इंफोसिस, वेलस्पन, एबी इनवेब, ब्लूमबर्ग, टेक महिंद्रा, अल्फानार, रामकी ग्रुप, एवरस्टोन ग्रुप सहित स्वीडन, अमेरिका और यूरोप की वैश्विक व्यापार परिषदों और संस्थानों के प्रमुखों के साथ बैठक हो चुकी है।
इन बैठकों में झारखंड में टिकाऊ उद्योग, हरित ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिज, आधुनिक बुनियादी ढांचा, डिजिटल तकनीक और जलवायु के अनुकूल औद्योगिक विकास में निवेश के अवसरों पर चर्चा हुई है।

