रांची। झारखंड सरकार के कृषि, पशुपालन सहकारिता विभाग के अधीनस्थ मत्स्य निदेशालय, रांची में पदस्थापित उप निदेशक (योजना, प्रसार एवं अनुश्रवण) संजय कुमार गुप्ता को संयुक्त मत्स्य निदेशक (योजना, प्रसार, जलाशय एवं अनुश्रवण) के पद पर प्रोन्नत किया गया है। इस संबंध में आठ जून, 2026 (सोमवार) को कृषि, पशुपालन व सहकारिता विभाग की ओर से राज्यपाल के आदेशानुसार सरकार के अवर सचिव आरके श्रीवास्तव द्वारा अधिसूचना जारी की गई। श्री गुप्ता ने नये पद पर प्रभार ग्रहण कर लिया है। इसके साथ ही मत्स्य निदेशालय में अब दो संयुक्त मत्स्य निदेशक कार्यरत रहेंगे। इससे विभागीय कार्य और अधिक गतिमान होगा।
विदित हो कि मत्स्य निदेशालय के कार्यों को गति देने और सूबे के मत्स्य कृषकों का उत्साहवर्धन करने में श्री गुप्ता की उल्लेखनीय भूमिका रही है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version