
“गणतंत्र दिवस हमें हमारे संविधान की महत्ता, लोकतंत्र की मजबूती एवं देश के विकास की याद दिलाता है। हम सब मिलकर रांची जिले को और अधिक समृद्ध, सुरक्षित एवं समावेशी बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं:उपायुक्त गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आज जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने भू-बंदोबस्त कार्यालय, रांची परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने सभी उपस्थित अधिकारियों, पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं तथा देश की एकता, अखंडता एवं प्रगति के प्रति संकल्प दोहराया।झण्डोत्तोलन के समय वरीय पुलिस अधीक्षक राँची, राकेश रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, कुमार रजत, अपर समाहर्ता रांची, रामनारायण सिंह, जिला नजारत उप समाहर्ता र डॉ. सुदेश कुंअर कुमार,सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी राजेश कुमार मिश्र, श्सुतोष कुमार ओझा, श्रीमती अमृता खाखा, श्भय कुमार, हरिहर प्रसाद, श्नेश्वर कुमार एवं सम्बंधित सभी पदाधिकारी/ कर्मी उपस्थित थे।
उपायुक्त र द्वारा भू-बंदोबस्त कार्यालय रांची के अधिकारी/ पदाधिकारी/ कर्मियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाऐं दी।
उन्होंने इस विशेष अवसर पर कहा, “गणतंत्र दिवस हमें हमारे संविधान की महत्ता, लोकतंत्र की मजबूती एवं देश के विकास की याद दिलाता है। हम सब मिलकर रांची जिले को और अधिक समृद्ध, सुरक्षित एवं समावेशी बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

