रांची: माननीय न्यायमूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा  सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश पर एवं माननीय सदस्य सचिव झालसा, कुमारी रंजना अस्थाना एवं माननीय न्यायायुक्त, रांची  अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव  राकेश रौशन की मौजुदगी में डालसा टीम रांची के द्वारा आज दिनांक 02.05.2026 को डालसा रांची एवं होटल मैपल वूड के संयुक्त प्रयास से डालसा, रांची द्वारा आज दूसरा दिन प्रचंड गर्मी को देखते हुए रांची के सिरम टोली चैक रांची (पुलिस बुथ) में लगाकर राहत सामग्री के रूप में पानी का बोतल और ओ.आर.एस का वितरण किया गया। इस अवसर पर डालसा सचिव श्राकेश रौशन, लाईफ सेवर्स एनजीओ के चीफ  अतुल गेरा, होटल मैपल वूड के प्रबंधक, डिप्टी एलएडसी राजेश कुमार सिन्हा, पीएलवी दिपेन्द्र कुमार, प्रदीप नाग एवं सुधीर कुमार उपस्थित थे।
राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम में डालसा सचिव राकेश रौषन स्वयं उपस्थित होकर लोगों के बीच गर्मी से राहत दिलाने के लिए ओ.आर.एस के पैकेट और पानी का वितरण किया। ट्रैफिक पुलिस, राहगीरों एवं छात्रों और दिहाड़ी मजदूरों के बीच भी गरमी से बचाव के लिए राहत सामग्री का वितरण किया गया।
ज्ञात हो कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची के द्वारा दिनांक 01.05.2026 को पहला दिन प्रचंड गर्मी को देखते हुए रांची के सुजाता चैक पर कैंप लगाकर राहत सामग्री के रूप में पानी का बोतल और ओ.आर.एस का वितरण किया गया। तथा मजदूर दिवस के अवसर पर रेलवे स्टेशन रांची में जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था।
इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एलएडीसी सहायक वीरेन्द्र प्रताप ने उपस्थित श्रमिकों को माननीय नालासा के द्वारा (असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विधिक सेवाएं) योजना, 2015 एवं माननीय झालसा, रांची के द्वारा चलाये जा रहे योजना श्रमेव वंदते के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान क्या थे। इस अवसर पर एलएडीसी मेम्बर्स और पीएलवी उपस्थित थे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version