: सरायकेला: आदित्यपुर में अपराधी इस कदर बेखौफ हैं कि अब वे दिन में भी तांडव मचाने से नहीं हिचक रहे. मंगलवार सुबह करीब 6:55 बजे सालडीह बस्ती में भाजपा नेता सपन दास के आवास पर स्कूटी सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है. अपराधियों ने तीन राउंड फायरिंग की, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. हमलावरों ने घर की खिड़की को निशाना बनाया और गाली-गलौज करते हुए पैदल ही फरार हो गए. स्थानीय स्तर पर हमलावरों की पहचान राजू उर्फ टकला और चंदन के रूप में की गई है.: इधर, घटना के संबंध में आदित्यपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद तिर्की ने बताया कि पुलिस द्वारा गंभीरता से सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. अपराधियों की पहचान कर उनके गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है.

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version