Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Breaking News»पटना में पुलिस मुठभेड़ में अपराधी घायल, हथियार भी बरामद
Breaking News

पटना में पुलिस मुठभेड़ में अपराधी घायल, हथियार भी बरामद

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टDecember 11, 2025No Comments2 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

पटना, 11 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार में आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। इस बीच, पटना में पुलिस और अपराधियों के साथ मुठभेड़ हुई। इस दौरान मुठभेड़ में जवाबी फायरिंग में पुलिस ने एक अपराधी को पैर में गोली मारी। पुलिस ने घटनास्थल से हथियार भी बरामद किया है। यह घटना पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र के बग्घा टोला की बताई जा रही है।

बुधवार की देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में कुख्यात राकेश कुमार घायल हो गया। अपराधी के पैर में गोली लगी है।

पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा ने गुरुवार को बताया कि 30 नवंबर को जानीपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति से रंगदारी मांगने और फायरिंग की सूचना पुलिस को मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के नेतृत्व में इस मामले की जांच और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर बुधवार की रात एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के क्रम में पता चला कि जिस व्यक्ति ने रंगदारी की मांग एवं फायरिंग की थी, वह घटनास्थल पर दोबारा गया है।

पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। इसी दौरान राकेश कुमार ने पुलिस को देखकर फायरिंग की और भागने लगा। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें राकेश कुमार के पैर में गोली लगी है। घायल अपराधी को इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया गया है।

गिरफ्तार व्यक्ति के पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, रंगदारी मांगने में प्रयुक्त मोबाइल और सिम बरामद किया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा ने अपराधियों को साफ संदेश दिया है कि गोली का जवाब गोली से दिया जाएगा।

Criminal shot Extortion firing Patna crime Patna Police Encounter Rakesh Kumar arrested
Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

राम मंदिर दान चोरी मामले में पहला बड़ा एक्शन

June 26, 2026

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण, पत्नी श्रीमती रूपी सोरेन ने ग्रहण किया सम्मान

June 23, 2026

कांग्रेस ने गठबंधन को दिया धोखा, पूरे मामले की हो जांच: भाकपा माले

June 19, 2026

झारखंड राज्यसभा चुनाव: बैजनाथ राम और परिमल नाथवाणी जीते।

June 18, 2026

लोकसभा में बढ़ेगा NDA का नंबर? उद्धव की बैठक में नहीं पहुंचे कई सांसद; फोन भी बंद

June 14, 2026

टीएमसी सांसद सुष्मिता देव ने राज्यसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफ़ा

June 10, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.