राँची : राजधानी रांची के लालपुर इलाके में गुरुवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब लक्ष्मी ज्वेलर्स से लूट की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पहुंची। सूचना मिलते ही लालपुर थाना समेत कई थानों की पुलिस टीम एक्शन में आ गई और गहने लेकर भाग रहे दो लोगों को मौके पर ही धर दबोचा।

हालांकि शुरुआती सूचना लूट की थी, लेकिन पुलिस जांच में मामला संदिग्ध लेनदेन और जबरन गहने ले जाने से जुड़ा सामने आया है। सिटी एसपी पारस राणा के मुताबिक, आरोपी दुकान पहुंचे और दावा किया कि गहनों के बदले लाखों रुपये कारोबारी के अकाउंट में ट्रांसफर किये गये हैं, जिसे ज्वेलर्स ने सिरे से नकार दिया। इसके बाद दोनों आरोपी कथित तौर पर जबरन गहने उठाकर निकलने लगे। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि मामला सीधी लूट का है या साइबर ठगी के जरिये पैसों के फर्जी ट्रांजैक्शन का। पकड़े गये लोगों से पूछताछ जारी है और जांच के बाद ही पूरे खेल का खुलासा हो सकेगा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version