हर्षो और उल्लास के साथ मनाया गया होली मिलन समारोह

नमो श्रीअन्न होली मिलन समारोह का आयोजन केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ जी के आवास पर आयोजित की गई इस कार्यक्रम में सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं सम्मानित नागरिकों के साथ खुशियां साझा करने का सौभाग्य मिला।
यह मिलन केवल उत्सव नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, विश्वास और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। सभी साथियों का उत्साह और स्नेह ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। इस अवसर पर भाजपा झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष सह राज्य सभा के सांसद आदित्य साहू पूर्व सांसद आदरणीय रामटहल चौधरी जी, रांची के विधायक सी पी सिंह हटिया के विधायक नवीन जयसवाल, रांची की नवनिर्वाचित मेयर रोशनी खलखो, श्री यदुनाथ पांडेय जी रांची महानगर के अध्यक्ष वरुण साहू,, भाजपा ग्रामीण पूर्वी जिलाध्यक्ष धीरज महतो और ग्रामीण पश्चिम के जिलाध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक श्री समरी लाल जी पूर्व विधायक रामकुमार पाहन इनकम टैक्स कमिश्नर निशा उरांव सहित रांची लोकसभा क्षेत्र के सभी 6 वो विधानसभा से आए परिवारजनों एवं रांची के सभी सामाजिक एवं धार्मिक संगठन के लोगों की उपस्थिति ने इसकी शोभा को और भी बढ़ा दिया।
आइए, इस होली पर हम सब मिलकर भाईचारे, सद्भाव और विकास के संकल्प को और मजबूत करें।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version