रांची : सीएम हेमंत सोरेन के आदेश के बाद आमजन को शुद्ध पानी पिलाते हुए आईपीएस से लेकर सिपाही स्तर के पुलिस अधिकारी व कर्मी देखे जा रहे है. राज्य के सभी जिले से पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के द्वारा आमजन को भीषण गर्मी में शुद्ध पानी पिलाते हुए सुखद तस्वीरें सामने आ रही है. उल्लेखनीय है, कि झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और जानलेवा हीटवेव (लू) को देखते हुए सीएम हेमंत सोरेन एक्शन मोड में हैं. उन्होंने आम जनता को इस भीषण तपिश से राहत दिलाने और पानी की किल्लत को दूर करने के लिए राज्य के सभी जिलों के प्रशासनिक अमले को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है. सीएम ने स्पष्ट किया है कि संकट के इस दौर में जनहित सर्वोपरि है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version