राँची: राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से भाग रहे दो आरोपी को सीआईएसएफ की टीम ने पकड़ा है. इसके बाद दोनों आरोपी को एयरपोर्ट पुलिस को सौंप दी गई है. बताया जाता है कि यह आरोपी बिहार के गया जी में मारपीट की वारदात को अंजाम दिया था. जिसके बाद नजदीकी थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी.

बेंगलुरु भागने की फिराक में थे आरोपी
FIR दर्ज होने के बाद युवक बिहार से झारखंड पहुंचा और यहां से फ्लाइट पकड़कर बेंगलुरु भागने की फिराक में था. युवक रांची से बेंगलुरु वाली फ्लाइट को पकड़ रहा था, लेकिन उसके पहले सीआईएसएफ की टीम ने दबोच लिया. सीआईएसफ टीम को जानकारी मिली थी कि दो युवक गया जी में मारपीट की वारदात को अंजाम देने के बाद रांची से बाहर भागने की फिराक में है. जिसके बाद मामले की जांच की गई और दोनों को दबोचा गया है. गिरफ्तार दोनों आरोपी का नाम मोहम्मद अरशद रेहान और मोहम्मद शाहबाज आलम है. एयरपोर्ट थाने की पुलिस इन दो युवकों से पूछताछ कर रही है

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version