Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Breaking News»बिहार: जदयू विधायक अमरेंद्र कुमार ने थावे मंदिर में सोने का हार और मुकुट किया भेंट
Breaking News

बिहार: जदयू विधायक अमरेंद्र कुमार ने थावे मंदिर में सोने का हार और मुकुट किया भेंट

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टDecember 23, 2025No Comments2 Mins Read3 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

गोपालगंज। बिहार के प्रसिद्ध शक्तिपीठ थावे मंदिर में हुई करोड़ों की चोरी ने जहां लाखों श्रद्धालुओं को आहत किया था, वहीं सोमवार को मंदिर परिसर में एक बार फिर भक्ति और उल्लास का माहौल देखा गया। 17 दिसंबर को मां भवानी के गर्भगृह से गायब हुए सोने के आभूषणों की कमी को दूर करने के लिए कुचायकोट से जदयू विधायक अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पांडेय ने एक बड़ी पहल की है। विधायक ने सोमवार को माता भवानी को सोने का भव्य मुकुट और कीमती हार (नेकलेस) भेंट किया।

चोरी की घटना के पांच दिन बाद जब माता को नए स्वर्ण आभूषणों से सजाया गया, तो मंदिर का गर्भगृह अलौकिक आभा से दमक उठा। भव्य श्रृंगार के बाद जैसे ही आम श्रद्धालुओं के लिए पट खोले गए, पूरे मंदिर परिसर में ‘जय माता दी’ के जयकारे गूँजने लगे। नए श्रृंगार में मां के दर्शन के लिए गोपालगंज ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं का कहना था कि आभूषण तो वापस आ गए, लेकिन चोरों का न पकड़ा जाना अब भी चिंता का विषय है।

भले ही विधायक की पहल से मंदिर की रौनक लौट आई है, लेकिन गोपालगंज पुलिस अब तक खाली हाथ है। सीसीटीवी फुटेज में दो चोरों की तस्वीरें साफ होने के बावजूद पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुँच सकी है। प्रशासन ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए टीओपी प्रभारी धीरज कुमार को निलंबित कर दिया है, जबकि लापरवाही बरतने वाले सैप (SAP) के चार जवानों को बर्खास्त कर दिया गया है। पुलिस ने चोरों पर एक लाख रुपये का इनाम भी रखा है और अब तक पुजारी समेत 35 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है।

गोपालगंज पुलिस इनाम थावे मंदिर गोपालगंज समाचार थावे मां भवानी श्रृंगार बिहार मंदिर चोरी अपडेट विधायक पप्पू पांडेय थावे मंदिर
Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

राम मंदिर दान चोरी मामले में पहला बड़ा एक्शन

June 26, 2026

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण, पत्नी श्रीमती रूपी सोरेन ने ग्रहण किया सम्मान

June 23, 2026

कांग्रेस ने गठबंधन को दिया धोखा, पूरे मामले की हो जांच: भाकपा माले

June 19, 2026

झारखंड राज्यसभा चुनाव: बैजनाथ राम और परिमल नाथवाणी जीते।

June 18, 2026

लोकसभा में बढ़ेगा NDA का नंबर? उद्धव की बैठक में नहीं पहुंचे कई सांसद; फोन भी बंद

June 14, 2026

टीएमसी सांसद सुष्मिता देव ने राज्यसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफ़ा

June 10, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.