कोलकाता -पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा है. यहां फाल्टा विधानसभा सीट पर होने वाले मतदान से पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार जहांगीर खान ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है. उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया है. बता दें कि इस सीट पर चुनाव में धांधली के आरोप लगने के बाद निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव का ऐलान किया था और 21 मई को यहां वोटिंग होनी है.
जहांगीर खान ‘पुष्पा’ मूवी का डायलॉग बोलकर चर्चा में आए थे. उन्होंने कहा था- ‘पुष्पा झुकेगा नहीं साला’ चुनाव प्रचार के दौरान उनका ये अंदाज काफी वायरल हो गया था. उनके अंदाज को देखकर ऐसा नहीं लगता था कि वोटिंग से महज दो दिन पहले वो अचानक चुनावी मैदान से पीछे हट जाएंगे. जहांगीर खान के इस फैसले ने न सिर्फ टीएमसी को हैरान किया है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी उन्हें ट्रोल किया जा रहा है कि ‘पुष्पा’ के तेवर इतनी जल्दी कैसे ढीले पड़ गए.

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version