– लूटी गई लाइसेंसी हथियार बरामद – मामले में 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरा को खंगाला गया – 100 से अधिक वैन…


राँची : रातू थाना क्षेत्र स्थित मलमाडू में हुए राइफल लूट और मारपीट मामले का खुलासा पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर कर दिया. मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में सतीश उरांव, सुखनाथ गोप, दशुवा उरांव, रणजीत गोप, सोमरा उरांव, बिपिन और बबलू अहीर शामिल हैं. इनमें बबलू गुमला का रहने वाला है, जबकि अन्य सभी रातू थाना क्षेत्र के निवासी हैं. ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने प्रेस वार्ता में बताया कि पांच मई की रात तारूप निवासी सतीश कुमार महतो और उनके मित्र मदन अरोड़ा के साथ मारपीट कर उनकी लाइसेंसी राइफल लूट ली गई थी.

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version