Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»दुनिया»सावधान! टॉयलेट के अंदर स्मोकिंग पड़ जाएगी महंगी, अब सब कुछ दिखेगा साफ
दुनिया

सावधान! टॉयलेट के अंदर स्मोकिंग पड़ जाएगी महंगी, अब सब कुछ दिखेगा साफ

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टDecember 29, 2025No Comments2 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

बीजिंग: चीन अपनी अजीबोगरीब और एडवांस टेक्नोलॉजी के लिए हमेशा चर्चा में रहता है, लेकिन इस बार उसने जो किया है, उसने स्मोकर्स यानी धूम्रपान करने वालों की नींद उड़ा दी है। चीन के शेनझेन शहर के कुछ प्रमुख शॉपिंग मॉल्स ने सार्वजनिक शौचालयों में धूम्रपान रोकने के लिए एक ऐसा ‘स्मार्ट’ तरीका निकाला है, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। अब अगर किसी ने टॉयलेट के अंदर छिपकर सिगरेट सुलझाने की कोशिश की, तो उसकी गोपनीयता पल भर में खत्म हो जाएगी।

धुआं उठते ही ‘साफ’ हो जाएगा दरवाजा रिपोर्ट के मुताबिक, शेन्जेन के शुइबेई इंटरनेशनल सेंटर और शुइबेई जिन्ज़ुओ बिल्डिंग के पुरुषों के शौचालयों में विशेष ‘ट्रांसपैरेंट ग्लास’ वाले दरवाजे लगाए गए हैं। सामान्य स्थिति में ये शीशे धुंधले (Opaque) रहते हैं, जिससे अंदर बैठा व्यक्ति बाहर से दिखाई नहीं देता। लेकिन, जैसे ही कोई व्यक्ति अंदर धूम्रपान शुरू करता है और टॉयलेट के केबिन में धुआं फैलता है, वहां लगे सेंसर सक्रिय हो जाते हैं। धुआं महसूस होते ही दरवाजे की बिजली बंद हो जाती है और वह पलक झपकते ही पूरी तरह पारदर्शी (Transparent) हो जाता है। यानी, अंदर बैठा व्यक्ति सीधे बाहर खड़े लोगों की नजरों में आ जाएगा।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस 16 दिसंबर को जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर आई, यह तेजी से वायरल होने लगी। जहाँ एक तरफ लोग इसे प्राइवेसी का उल्लंघन मान रहे हैं, वहीं दूसरी ओर एक बड़ा वर्ग इस कदम की सराहना कर रहा है। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर स्मोकिंग रोकने का यह सबसे कारगर तरीका है। शॉपिंग सेंटर प्रबंधन ने दरवाजों पर नोटिस चस्पा कर लोगों को इस तकनीक के बारे में पहले ही आगाह कर दिया है, ताकि कोई अनजाने में इस ‘शर्मिंदगी’ का शिकार न हो।

स्मार्ट तकनीक का कमाल यह सिस्टम सेंसर और स्मार्ट ग्लास के कॉम्बिनेशन पर काम करता है। जैसे ही सेंसर धुएं को डिटेक्ट करते हैं, वे ग्लास की बिजली सप्लाई काट देते हैं, जिससे प्राइवेसी मोड हट जाता है। प्रशासन का मानना है कि इस डर से लोग अब टॉयलेट के अंदर स्मोकिंग करने की हिम्मत नहीं जुटा पाएंगे। चीन का यह ‘स्मार्ट टॉयलेट’ मॉडल अब दुनिया भर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

China Toilet Transparent Glass Smoking China Transparent Toilet Doors Public Toilet Smoking Sensor Shenzhen Shopping Mall Smoking Ban Smart Glass Technology China Tech News China चीन टॉयलेट ट्रांसपैरेंट ग्लास स्मोकिंग चीन नई तकनीक 2025 चीन स्मार्ट टॉयलेट तकनीक टॉयलेट में धूम्रपान पर रोक पारदर्शी कांच वाला शौचालय शेनझेन शॉपिंग मॉल न्यूज़
Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

ट्रंप की टैरिफ को भारतवंशी वकील से मिली ऐतिहासिक हार

February 21, 2026

ट्रंप ने फिर फोड़ा टैरिफ बम, वर्ल्डवाइड टैरिफ को 10% से बढ़ाकर 15 प्रतिशत किया

February 21, 2026

बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत, PM मोदी ने तारिक रहमान को दी बधाई

February 13, 2026

ट्रंप का धमाका: वेनेजुएला में हुआ ‘गुप्त गूंज’ का इस्तेमाल, रूस-चीन की उड़ी नींद

January 24, 2026

तेल भी हमारा, बाजार भी हमारा! ट्रंप ने वेनेजुएला पर थोपी सख्त शर्तें

January 8, 2026

जेफ्री सैक्स की बड़ी भविष्यवाणी: ईरान होगा ट्रंप का अगला ‘वॉर टारगेट’

January 8, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

रांची विश्वविद्यालय में ग्रेजुएट युवाओं के लिए 156 अप्रेंटिसशिप पद, 12000 रुपये मिलेगा स्टाइपेंड

May 11, 2026

रांची से लापता डेढ़ साल की बच्ची की तलाश तेज, सूचना देने पर 50 हजार रुपये का मिलेगा इनाम

May 11, 2026

45 दिनों में BSF को जमीन देने, आयुष्मान भारत लागू करने…सीएम बनते ही सुवेंदु अधिकारी ने लिए 6 बड़े फैसले

May 11, 2026

झारखंड के लाल का कमाल: डिप्टी कमांडेंट अंशुमन सिंह का IFS में AIR-2, 6वें प्रयास में हासिल की सफलता

May 11, 2026

अग्रवाल सभा महिला समिति का 23वां समर कैंप मस्ती की बस्ती 29 से 31 मई

May 10, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.