बीसीआई टाइटेनियम चैप्टर के एक वर्ष पूरे किये, नए रेफरल कार्यक्रम की शुरुआत

रांची। बिजनेस क्रिएशन ऑफ इंडिया (बीसीआइ) टाइटेनियम रांची ने गठन के एक वर्ष पूरे कर लिए। इस अवसर पर रविवार को स्थानीय होटल में मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीसीआइ प्लेटिनम की अध्यक्ष हिमानी गुप्ता ने की। उन्होंने सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि परस्पर सहयोग और रेफरल के माध्यम से बीसीआइ टाइटेनियम ने मजबूत नेटवर्क तैयार किया है और भविष्य में इसी दिशा में काम जारी रहेगा।

मेंटर किशोर मंत्री ने बीसीआइ टाइटेनियम रांची ने गठन के एक वर्ष पूरे खुशी जताते हुए बताया कि वर्तमान में रांची में बीसीआइ के दो चैप्टर सक्रिय हैं और जल्द ही एक नया चैप्टर बीसीआइ अचीवर्स शुरू होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीसीआइ का उद्देश्य मध्यवर्गीय उद्यमियों एवं व्यवसायियों को मजबूत मंच प्रदान करना है, जिससे कारोबार का विस्तार हो सके।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version