Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Today's Top News»बेंगलुरु में दिल दहला देने वाला हादसा, 17 साल के बच्चे ने 160 की स्पीड में दौड़ाई कार, एक्सीडेंट में 7 की मौत
Today's Top News

बेंगलुरु में दिल दहला देने वाला हादसा, 17 साल के बच्चे ने 160 की स्पीड में दौड़ाई कार, एक्सीडेंट में 7 की मौत

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टFebruary 16, 2026No Comments2 Mins Read2 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

बेंगलुरु : बेंगलुरु ग्रामीण जिले में शुक्रवार तड़के तेज रफ्तार ने सात जिंदगियां छीन लीं. 150-160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही एक एसयूवी ने पहले बाइक को टक्कर मारी और फिर एक ट्रक से जा भिड़ी.
इस टक्कर के बाद कुछ ही मिनटों में सड़क पर कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं. हादसे में छह छात्रों समेत सात लोगों की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, गाड़ी चला रहा किशोर तेज रफ्तार की वजह से नियंत्रण खो बैठा था.
160 की रफ्तार और बेकाबू एसयूवी
हादसा होसकोटे तालुक के कंबलिपुरा गेट के पास सुबह करीब 4:15 से 4:30 बजे के बीच हुआ. पुलिस के अनुसार, होसकोटे से देवनहल्ली की ओर जा रही एक्सयूवी 700 को 17 साल का अयान चला रहा था. बताया जा रहा है कि गाड़ी की रफ्तार 150-160 किमी प्रति घंटा थी, जबकि सड़क पर तय सीमा 100 किमी प्रति घंटा है. तेज रफ्तार के कारण गाड़ी पहले बाइक सवार गगन से टकराई और फिर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी.
सात लोगों की मौत
टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार गगन (26) की मौके पर ही मौत हो गई. एसयूवी में सवार छह छात्रों की भी जान चली गई. मृतकों की पहचान अह्रम शरीफ (16), अश्विन नायर (17), ईथन जॉर्ज (17), अयान अली (17), भरत (17) और मोहम्मद फरहान शेख (18) के रूप में हुई है. पुलिस अधिकारी के मुताबिक, एसयूवी इतनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी कि उसकी पहचान करना मुश्किल था.
ट्रक पलटा, फिर दूसरी कार भी टकराई
जोरदार टक्कर से ट्रक का पिछला हिस्सा टूटकर अलग हो गया और ट्रक सड़क से हटकर सर्विस रोड पर पलट गया. ट्रक चालक बालासुब्रमण्यम (32) घायल हो गए, लेकिन उनकी जान बच गई. हादसे के करीब 15 मिनट बाद बेंगलुरु एयरपोर्ट की ओर जा रही एक ब्रेजा कार सड़क पर पड़े ट्रक के टूटे हिस्से से टकरा गई. इस कार में सवार दो लोगों को हल्की चोटें आईं. ड्राइवर ने पुलिस को सूचना दी.
150 मीटर तक घिसटती रही कार
बेंगलुरु ग्रामीण के एसपी चंद्रकांत एमवी ने बताया कि ट्रक से टकराने के बाद एसयूवी क्रैश बैरियर से करीब 150 मीटर तक घिसटती रही और फिर रुक गई. मृत छात्र अलग-अलग स्कूल और कॉलेज में पढ़ते थे. कुछ पीयू कॉलेज के छात्र थे, जबकि कुछ 10वीं कक्षा में पढ़ रहे थे. गगन एक गोदाम में सुपरवाइजर के तौर पर काम करते थे.

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026

मानव अधिकार और समावेशी विकास पर राष्ट्रीय मंथन: ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना से ही बनेगा समृद्ध भारत: न्यायमूर्ति विद्युत रंजन सारंगी

June 29, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.