Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»झारखंड बजट सत्र में सदन से भाजपा का वॉकआउट,
Uncategorized

झारखंड बजट सत्र में सदन से भाजपा का वॉकआउट,

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टFebruary 20, 2026No Comments2 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

[11:44 pm, 20/2/2026] Sandeep Jain: रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन शुक्रवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी बात रखना शुरू किया तो भारतीय जनता पार्टी के सभी विधायक सदन से वॉकआउट कर गए. इसपर भाजपा विधायकों और सत्ता पक्ष के विधायकों ने अपनी बातें रखी.

इस संबंध में पूर्व मंत्री और कोडरमा से भाजपा विधायक डॉ. नीरा यादव ने कहा कि हम लोग मुख्यमंत्री का भाषण सुनना चाहते थे. उनसे आग्रह भी किया था कि उनके मंत्रियों और सत्ताधारी दलों के विधायकों ने इधर-उधर की बात शुरू कर दी. हमें उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री कम से कम राज्य और राज्यवासियों के हित में अपनी बात रखेंगे. लेकिन मुख्यमंत्री भी अपने राज्य की उपलब्धियों या विकट स्थिति पर बात करने की जगह केंद्र सरकार की बुराई करते रहे तो कभी एआई समिट की खामियां गिनाते रहे.
नीरा यादव ने कहा कि झारखंड की स्थिति बेहद बुरी है. राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है और विधि-व्यवस्था की स्थिति बदतर है. ऐसे में इन सब मुद्दों पर बात करने की जगह मुख्यमंत्री केंद्र सरकार की खमियां गिना रहे थे. इसलिए हमलोग वॉकआउट कर बाहर आ गए. वहीं भाजपा विधायक उज्ज्वल दास ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संबोधन राज्यपाल के अभिभाषण पर केंद्रित नहीं था, बल्कि केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा जा रहा था. इसलिए उन लोगों ने सदन से वॉकआउट किया.

भाजपा विधायक सदन की बात सुनते, तो अच्छा रहता- हेमलाल

झामुमो के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू ने मुख्यमंत्री के संबोधन के दौरान भाजपा विधायकों द्वारा सदन से वॉकआउट कर जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनलोगों ने नेता, सदन की बात ही नहीं सुनी. ऐसा लगातार हो रहा है कि डिबेट में विपक्ष के विधायक होते हैं, लेकिन जब नेता सदन की ओर से जवाब दिया जाता है तो वह सदन से बाहर चले जाते हैं, यह ठीक नहीं है.

राज्य के श्रम मंत्री ने मुख्यमंत्री के संबोधन के दौरान भाजपा विधायकों के सदन से वॉकआउट करने और उनके द्वारा लगाए जा रहे आरोप पर कहा कि उनका काम ही है उल्टा-सीधा कहना. लेकिन जब उनके 17 वर्षों के कार्यकाल और वर्तमान सरकार के कार्यकाल की तुलना करेंगे तो आपको पता चलेगा कि हमारी सरकार ने राज्य के विकास और मजदूरों के हितों के लिए कितना काम किया है.

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

रांची विश्वविद्यालय में ग्रेजुएट युवाओं के लिए 156 अप्रेंटिसशिप पद, 12000 रुपये मिलेगा स्टाइपेंड

May 11, 2026

रांची से लापता डेढ़ साल की बच्ची की तलाश तेज, सूचना देने पर 50 हजार रुपये का मिलेगा इनाम

May 11, 2026

45 दिनों में BSF को जमीन देने, आयुष्मान भारत लागू करने…सीएम बनते ही सुवेंदु अधिकारी ने लिए 6 बड़े फैसले

May 11, 2026

झारखंड के लाल का कमाल: डिप्टी कमांडेंट अंशुमन सिंह का IFS में AIR-2, 6वें प्रयास में हासिल की सफलता

May 11, 2026

अग्रवाल सभा महिला समिति का 23वां समर कैंप मस्ती की बस्ती 29 से 31 मई

May 10, 2026

झारखंड को मिली 5 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि, GIS आधारित एसेट मैपिंग में रांची नगर निगम की बड़ी उपलब्धि

May 10, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

रांची विश्वविद्यालय में ग्रेजुएट युवाओं के लिए 156 अप्रेंटिसशिप पद, 12000 रुपये मिलेगा स्टाइपेंड

May 11, 2026

रांची से लापता डेढ़ साल की बच्ची की तलाश तेज, सूचना देने पर 50 हजार रुपये का मिलेगा इनाम

May 11, 2026

45 दिनों में BSF को जमीन देने, आयुष्मान भारत लागू करने…सीएम बनते ही सुवेंदु अधिकारी ने लिए 6 बड़े फैसले

May 11, 2026

झारखंड के लाल का कमाल: डिप्टी कमांडेंट अंशुमन सिंह का IFS में AIR-2, 6वें प्रयास में हासिल की सफलता

May 11, 2026

अग्रवाल सभा महिला समिति का 23वां समर कैंप मस्ती की बस्ती 29 से 31 मई

May 10, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.