Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»अमर शहीद भगवान बिरसा मुण्डा की बिखंडित प्रतिमा अफसोजनक : डॉ. प्रणव कुमार बब्बू
Uncategorized

अमर शहीद भगवान बिरसा मुण्डा की बिखंडित प्रतिमा अफसोजनक : डॉ. प्रणव कुमार बब्बू

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टApril 11, 2026No Comments2 Mins Read29 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

गुमला के घाघरा प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय परिसर में भगवान बिरसा मुण्डा की नयी प्रतिमा अविलंब पुर्नस्थापित हो.

रांची 11 अप्रैल. अधिवक्ता, भाजपा नेता और झारखण्ड अलग राज्य के आंदोलनकारी डॉ. प्रणव कुमार बब्बू ने कहा है कि गुमला में घाघरा के प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय परिसर में धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की विखंडित प्रतिमा का उसके उस रूप में वहाँ लम्बे समय से मौजूद रहना दुर्भाग्यपूर्ण है.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भेजे गये एक पत्र में डॉ. बब्बू ने कहा कि लोहरदगा से गुमला जाने के क्रम में कुछ देर के लिये जब वे घाघरा के प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय में गये तो वहाँ के विस्तृत कार्यालय परिसर में स्थापित धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की प्रतिमा को विखंडित स्थिति में पाया और पूछने पर पता चला कि लम्बे समय से इस प्रतिमा की स्थिति ऐसी ही है. उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुण्डा की प्रतिमा की यह अवस्था न केवल प्रशासन की पोल खोल रही है बल्कि, सही मायने में यह झारखण्ड के सभी लोगों के चेहरे पर करारा तमाचा है. डॉ. बब्बू ने मुख्यमंत्री को भेजे गये अपने पत्र में लिखा है कि धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा, झारखण्ड की वैसी सशक्त पहचान हैं जो यहाँ रहनेवाले आदिवासियों, मूलवासियों के साथ ही सभी को निरंतर प्रेरित करते हैं और वैसे वीर क्रांतिकारी एवं वैश्विक स्तर पर जनजातीय समाज के गौरव के प्रतीक भगवान बिरसा मुण्डा की प्रतिमा का इस विखंडित रूप में रहना दुर्भाग्यपूर्ण है.
डाॅ. बब्बू ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि वह इस मामले को अविलंब सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गुमला के घाघरा के प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय में स्थापित इस विखंडित प्रतिमा को पुनर्स्थापित करने के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देश दें साथ ही इस प्रतिमा के इतने लंबे समय तक इस रूप में वर्तमान रहने के पीछे की जांच-पड़ताल करवाते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ अविलंब कार्रवाई करें.

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री का जनता दरबार

May 11, 2026

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026

ओवरटेक के दौरान पलटा स्कूली वाहन, आधा दर्जन से अधिक बच्चों घायल

May 11, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री का जनता दरबार

May 11, 2026

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.