Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»अस्पताल में जिंदगी से जूझ रहा पति : भीख मांगने के लिए मजबूर हुई पत्नी; CM हेमंत ने दिए मदद के निर्देश
Uncategorized

अस्पताल में जिंदगी से जूझ रहा पति : भीख मांगने के लिए मजबूर हुई पत्नी; CM हेमंत ने दिए मदद के निर्देश

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टJune 24, 2026No Comments3 Mins Read162 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

गुमला: झारखंड के गुमला जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलने वाली एक बेहद दिल छू लेने वाली खबर सामने आई है। गुमला के सदर अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे एक गरीब मरीज के उपचार के लिए उसकी पत्नी को शहर की व्यस्त सड़कों पर राहगीरों के सामने आंचल फैलाकर आर्थिक सहायता मांगने को मजबूर हैं।
सीएम हेमंत सोरेन ने सहायता पहुंचाने का निर्देश दिया

महिला की इस विवशता की खबर मीडिया से मिलने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुमला के उपायुक्त को इलाज के लिए हरसंभव मदद करने का निर्देश दिया। जिसके बाद जिला प्रशासन की ओर से तत्काल पीड़ित परिवार को सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। दरअसल, गुमला सदर प्रखंड के काटासारू गांव के रहने वाले जगन्नाथ तिर्की कई दिनों से गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती है। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने शुरुआती चिकित्सीय प्रक्रिया पूरी करने के बाद संसाधनों की कमी का हवाला देते हुए आगे इलाज कराने में असमर्थता जताई। इसके बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट और गहरा गया। घर की माली हालत पहले से ही खराब होने के कारण मरीज की पत्नी ने पति की जान बचाने के लिए लोगों से मदद मांग रही हैं। इस घटना ने राज्य की मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं और जन कल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत पर गंभीर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।
मरीज जगन्नाथ की पत्नी रोहिणी कुजूर ने का कहना है आर्थिक तंगी के कारण वो अपने पति का सही तरीके से इलाज नहीं करा पा रही हैं। गंभीर बात यह है कि इस परिवार का आज तक न तो कोई राशन कार्ड बना है और न ही आयुष्मान कार्ड जैसी किसी योजना का लाभ उन्हें मिल रहा है। पूरे परिवार में जगन्नाथ ही एकमात्र कमाने वाले व्यक्ति थे, लेकिन उनके बीमार हो जाने के कारण अब घर में चूल्हा जलना भी मुश्किल हो गया है।
जब अस्पताल से कोई विशेष राहत नहीं मिली और दवाइयां बाहर से खरीदने की नौबत आ गई, तो पति की जान बचाने की आस में रोहिणी कुजूर स्थानीय जशपुर रोड स्थित टंगरा मार्केट के समीप सड़क किनारे बैठ गई वह वहां से गुजरने वाले हर राहगीर के सामने अपना आंचल फैलाकर रो-रोकर इलाज के लिए चंद रुपयों की भीख मांगती नजर आई। इस भावुक दृश्य को देखकर सड़क से गुजरने वाले राहगीरों का दिल पसीज गया और लोगों ने अपनी क्षमता के अनुसार 10, 20, 50, 100 और 200 रुपये तक की आर्थिक सहायता रोहिणी के आंचल में डाली। हालांकि, परिजनों का कहना है कि गंभीर बीमारी के महंगे इलाज और महंगी बाहरी दवाइयों के आगे ये सहायता काफी कम है।

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026

मानव अधिकार और समावेशी विकास पर राष्ट्रीय मंथन: ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना से ही बनेगा समृद्ध भारत: न्यायमूर्ति विद्युत रंजन सारंगी

June 29, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.