राँची: झारखंड की राजधानी रांची से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है. रिम्स के सर्जरी विभाग के पोस्ट ग्रेजुएट प्रथम वर्ष के 32 वर्षीय छात्र डॉ. सानु सनल बरवार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. उनका शव शहर के कटहल मोड़ स्थित एक मकान से बरामद किया गया है. इस घटना के बाद से पूरे इलाके और रिम्स मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों व छात्रों के बीच शोक और हड़कंप का माहौल है. उल्लेखनीय है कि पिछले 14 दिनों के दौरान रिम्स के दो छात्रों के द्वारा आत्महत्या करने की दूसरी घटना है. इससे पहले बीते…
Author: जस्ट पोस्ट
फर्जी हस्ताक्षर मामले में आज CID का समन मिलाकोलकाता :-पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी से शनिवार शाम को मारपीट हुई है। वे यहां चुनावी हिंसा में घायल हुए टीएमसी कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे।आरोप है कि वहां पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया और नारेबाजी करते हुए उनके साथ मारपीट कर दी। लोगों ने उन पर अंडे फेंके, उनकी शर्ट फाड़ दी। अभिषेक को हेलमेट पहनाकर वहां से निकाला गया।पूर्व सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक ने कहा- ये लोग मुझे मारना चाहते थे। मेरी शर्ट फाड़ दी। मौके पर एक भी पुलिसवाला नहीं…
युवा क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी होंगे सम्मानित, स्वास्थ्य विभाग के बनेंगे ब्रांड एंबेसडर…*झारखंड: क्रिकेट जगत में अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी, अद्भुत प्रतिभा और कम उम्र में ही पूरे देश को प्रभावित करने वाले युवा क्रिकेट सितारे वैभव सूर्यवंशी को झारखंड में सम्मानित किया जाएगा। साथ ही उन्हें झारखंड स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया जाएगा।डॉ. इरफान अंसारी ने कहा, “वैभव, भले ही तुम्हारी टीम मैच हार गई हो, लेकिन तुम करोड़ों भारतीयों का दिल जीत चुके हो। मैं स्वयं क्रिकेट का खिलाड़ी रहा हूं, लेकिन इतनी कम उम्र में बड़े-बड़े अंतरराष्ट्रीय स्तर के गेंदबाज़ों का जिस आत्मविश्वास और आक्रामकता से…
झारखंड: सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करने के मकसद से जिला प्रशासन ने “हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं” अभियान शुरू किया था। इसके तहत सभी पेट्रोल पंप संचालकों को साफ निर्देश दिया गया था कि बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं दिया जाए। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। रामगढ़ शहर समेत जिले के कई इलाकों में पेट्रोल पंपों पर यह अभियान सिर्फ पोस्टर और बोर्ड तक सीमित नजर आ रहा है। बिना हेलमेट पहुंचे बाइक सवारों को आसानी से पेट्रोल मिल रहा है और…
उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी राँची, श्री मंजूनाथ भजंत्री ने किया निरीक्षणभारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी राँची, मंजूनाथ भजंत्री ने नगड़ी स्थित ईवीएम वेयर हाउस का मासिक (बाह्य) निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी, रांची श्री विवेक कुमार सुमन, अंचल अधिकारी नगड़ी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, थाना प्रभारी नगड़ी एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे। ईवीएम वेयर हाउस के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी राँची, श्रीनाथ भजंत्री ने उप निर्वाचन पदाधिकारी को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिये। जानकारी…
महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को मिलेगा नया आयामवन स्टॉप सेंटर महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण और सशक्तिकरण की दिशा में जिला प्रशासन की एक महत्वपूर्ण पहल हैहिंसा, घरेलू उत्पीड़न, यौनिक शोषण या किसी भी प्रकार के शोषण से प्रभावित महिलाओं को एक ही स्थान पर चिकित्सा, कानूनी, मनोसामाजिक तथा आश्रय संबंधी समस्त सहायता उपलब्ध होगा कुलगु नगड़ी में वन स्टॉप सेंटर (One Stop Centre) का शुरुवात किया गया। इस अवसर पर महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा, उत्पीड़न एवं शोषण से प्रभावित महिलाओं को एक ही छत के नीचे समग्र सहायता प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया…
रांची, साहित्य, संस्कृति और भाषा के उत्थान में अग्रणी राष्ट्रीय संस्था साहित्य संगम संस्थान’ का भव्य वार्षिकोत्सव आज संपन्न हुआ। डिजिटल और जमीनी स्तर पर साहित्य की अलख जगाने वाले इस संस्थान के वार्षिकोत्सव में देश के विभिन्न कोनों से आए नामचीन रचनाकारों, विद्वानों और भाषा-प्रेमियों ने सहभागिता दी। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी वेदानंद सरस्वती रामावतार बिंजराजका निश्छल के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद सुमधुर सरस्वती वंदना स्वाति जैसलमेरिया एवं स्वाति मानधना की प्रस्तुति से हुआ।कार्यक्रम के आरंभ में साहित्यकारों की पुस्तकों का विमोचन किया गया। रूपा माला की पुस्तक…
गुरु नानक सत्संग सभा, कृष्णा नगर कॉलोनी गुरुद्वारा साहिब में पंचम पातशाह धन धन श्री गुरु अर्जुन देव जी महाराज के शहीदी गुरुपर्व को मुख रखते हुए स्त्री सत्संग सभा द्वारा पिछले 21 दिनों से श्री सुखमनी साहिब जी का पाठ रोजाना पढ़ा जा रहा है. शहीदी गुरुपर्व को मुख रखते हुए 10 मई से श्री सुखमनी साहिब जी के चालीस पाठों की लड़ी चालू है.सत्संग सभा की श्रद्धालुओं ने आज दोपहर 3:30 बजे से 4:45 बजे तक श्री सुखमनी साहिब जी का पाठ सामूहिक रूप से उच्चारण कर पढ़ा. तत्पश्चाप स्त्री सत्संग सभा की गीता कटारिया,शीतल मुंजाल,रेशमा गिरधर,नीता मिड्ढा…
अग्रवाल सभा महिला समिति द्वारा आयोजित समर कैंप के दूसरे दिन बच्चों के द्वारा पूजा अर्चना करवाते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की गई।अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकें इस उद्देश्य से जूडो कराटे, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए योग, रचनात्मक रुचि जागृत हो इसके लिए चित्रकला हस्तकला, जीवन में किस क्षेत्र में आगे बढ़ें और एक सफल जिम्मेदार नागरिक बनें इसके लिए पर्सनालिटी डेवलपमेंट , टाइम मैनेजमेंट का प्रशिक्षण एक्सपर्ट प्रशिक्षकों के द्वारा करवाया गया।संगीत और नृत्य को अपनी रूचि में समाहित कर आत्मविश्वास बढ़ा सकें, उसका भी प्रशिक्षण देने की कोशिश की गई।महिला समिति की संयोजिका रूपा अग्रवाल…
सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड मुख्यालय, रांची में आज एक भव्य एवं गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मई, 2026 में मुख्यालय से सेवानिवृत्त होने वाले 08 कर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इसके साथ ही, सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत सेवानिवृत्त कर्मियों को भी उनके-अपने क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से ससम्मान विदा किया गया। इस प्रकार, आज सीसीएल मुख्यालय एवं विभिन्न क्षेत्रों से सेवानिवृत्त हुए कुल 90 कर्मियों को गरिमापूर्ण विदाई दी गई।समारोह के दौरान सीसीएल मुख्यालय में एक लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया, जिसमें सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपने सेवाकाल के अनुभव,…
