
जदयू प्रदेश कार्यालय में राज्य कार्यकारिणी की एक दिवसीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद खीरू महतो ने की। बैठक में मज़बूती के साथ निकाय चुनाव लड़ने, विभिन्न निकाय क्षेत्रों में व्याप्त भ्रष्टाचार, होल्डिंग टैक्स, वाटर टैक्स में वृद्धि के विरुद्ध जिला मुख्यालय एवं प्रखण्डों में एक दिवसीय धरना, निकाय चुनाव के मद्देनजर प्रदेश स्तर पर कोषांग का गठन, प्रदेश स्तर पर सदस्यता अभियान के प्रभारी की नियुक्ति जैसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर कार्यकारिणी की सहमति ली गयी। बिहार चुनाव में शानदार जीत एवं वर्ल्ड बुक आफ़ रिकॉर्ड्स द्वारा नीतीश कुमार का नाम वैश्विक सूची में दर्ज करने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को झारखण्ड जदयू की ओर से बधाई और शुभकामनाएँ दी गयी। संसद के बजट सत्र के पश्चात संगठन की मज़बूती हेतु राज्य के सभी जिलों में प्रदेश अध्यक्ष का दौरा होगा। बैठक में विधायक सरयू राय, पूर्व मंत्री राजा पीटर, पूर्व मंत्री सुधा चौधरी जैसे वरीय नेताओं ने निकाय चुनाव एवं सदस्यता के बिंदु पर पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।

