झारखंड हाईकोर्ट ने पति द्वारा दायर वैवाहिक अधिकारों की बहाली से जुड़े एक मामले में फैमिली कोर्ट के आदेश को रद्द कर दिया है। कोर्ट ने साफ कहा कि पत्नी को पति के साथ रहने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, खासकर तब जब उसने मानसिक और शारीरिक क्रूरता के गंभीर आरोप लगाए हों। यह फैसला जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस एके राय की खंडपीठ ने सुनाया।कोर्ट ने धनबाद फैमिली कोर्ट द्वारा 10 मई, 2024 को पारित आदेश को गलत मानते हुए पलट दिया और पत्नी की अपील स्वीकार कर ली। इस मामले में विवाहिता अपने पति से…
Author: जस्ट पोस्ट
रामगढ़: पतरातू में NTPC और पटना विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL) की संयुक्त निर्माणाधीन सुपर थर्मल पावर परियोजना के यूनिट-2 में बुधवार को एक गंभीर तकनीकी हादसा हुआ. इस घटना में कुल 12 श्रमिक घायल हो गए.हादसा एयर कूल्ड कंडेंसर (ACC) के डक्ट में इन-प्लेट सील में खराबी आने के कारण हुआ. अचानक सील टूटने से डक्ट के अंदर का प्रेशराइज्ड डस्ट बाहर फैल गया, जिसकी चपेट में कार्यस्थल पर मौजूद श्रमिक आ गए. उस समय ACC से संबंधित इरेक्शन एवं परीक्षण का कार्य भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) द्वारा किया जा रहा था. घायल श्रमिकों में से 9 मजदूर…
रांची: केंद्रीय मनश्चिकित्सा संस्थान(CIP) कांके में निजी सुरक्षाकर्मियों की जगह होमगार्ड के जवानों की तैनाती का विरोध हो रहा है. जिसको लेकर शनिवार को निजी गार्ड्स का प्रतिनिधिमंडल ने राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा से मामले में हस्तक्षेप की मांग की है. रांची स्थित झामुमो केंद्रीय कैंप कार्यालय में केंद्रीय मनश्चिकित्सा संस्थान कांके के सुरक्षाकर्मियों का एक प्रतिनिधिमंडल ने संस्थान में 156 सुरक्षाकर्मियों को हटाकर होमगार्ड को रखे जाने के विरोध में एक मांगपत्र पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय को सौंपा है.इस गंभीर विषय पर निजी सुरक्षागार्डों की पूरी बातों को ध्यानपूर्वक सुनकर झामुमो…
रांची, 30 जनवरी आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा (रांची) द्वारा बाबा ग्रुप से जुड़े व्यापारियों के ठिकानों पर की जा रही छापेमारी शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान विभाग की टीम को नकदी, कच्चे व्यापार से जुड़े अहम दस्तावेजों के साथ-साथ शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।आयकर विभाग के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, बिहार के गयाजी स्थित एक चावल आढ़तिया (कमीशन एजेंट) के ठिकानों से कीमती शराब की बोतलें जब्त की गई हैं। बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है, इसके बावजूद व्यापारियों के परिसरों से शराब की बरामदगी ने…
मुंबईः अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र का नया उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया जा सकता है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष और डिप्टी सीएम अजित पवार के असामयिक निधन के बाद पार्टी ने उनकी पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार को यह जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया है.न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी ने 31 जनवरी 2026 को दोपहर 2:00 बजे मुंबई के विधान भवन में महाराष्ट्र विधानसभा के अपने सभी MLA और MLC की मीटिंग बुलाई है. सभी पार्टी विधायकों से तय समय पर मीटिंग में आने का अनुरोध किया गया…
लातेहार: जिले के बरियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत फूलबसिया रेलवे स्टेशन के पास स्थित कोयला साइडिंग पर कोयला लदी मालगाड़ी की पांच बोगियां पटरी से उतर गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गई है. संभावना है कि शुक्रवार की देर शाम तक राहत कार्य पूरा हो जाएगा. रेलवे विभाग के सीएलआई सुनील कुमार ने घटना की पुष्टि की है.दरअसल, टोरी- शिवपुरी रेलवे लाइन के फूलबसिया रेलवे स्टेशन के पास स्थित कोयला साइडिंग में मालगाड़ी पर कोयला लोड कर रवाना किया जा रहा था. इसी बीच अचानक मालगाड़ी की पांच…
प्रेस विज्ञप्तिश्री श्याम परिवार, रांची द्वारा आयोजित श्री श्याम निशान अमृत महोत्सव 2026 के पहले दिन शुक्रवार आचार्यों एवं पंडितों के सानिध्य में श्री श्याम परिवार राँची के अध्यक्ष श्री श्रवण जी जालान सपरिवार श्रीमती नेहा जालान ने मुख्य यजमान के रूप में हवन, निशान पूजन एवं सभी देवी-देवताओं का आवाहन किया जिसमें श्री गणेश जी महाराज, श्री हनुमानजी, श्री श्याम प्रभु खाटू वाले, श्री राणी सती दादी आदि सभी देवी-देवताओं विशेष पूजा अर्चन की। जिनमें मुख्य रूप से श्याम परिवार के मंत्री मंटू जी जालान महोत्सव संयोजक पवन लोहिया, श्रीमती मीरा सराओगी, जयदीप राज, कमल जालान, निरंजन लाल तोदी,…
भ्रष्टाचार मुक्त विकास की सोच को धरातल पर उतारने वाले को जीत दिलाने का होगा प्रयास…..बाबूलाल मरांडीभाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू की अध्यक्षता में आज एक महत्वपूर्ण संगठनिक बैठक संपन्न हुई।बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी,संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, मधु कोड़ा, एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश,प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता गण, विधायकगण शामिल हुए।बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने कहा कि राज्य में होने जा रहे निकाय चुनाव का श्रेय कोर्ट की सख्ती…
रांचीः 7 महीने पहले इंस्पेक्टर से डीएसपी बनकर पोस्टिंग का इंतजार कर रहे चार डीएसपी स्तर के पुलिस अफसर को उनके रिटायरमेंट के ठीक 1 दिन पहले स्पेशल ब्रांच में पोस्टिंग दी गई है. डीएसपी के पद पर एक दिन की नौकरी करने के बाद चारों डीएसपी सेवानिवृत हो जाएंगे.सात महीने से था इंतजारझारखंड में 7 माह पूर्व 60 से अधिक पुलिस इंस्पेक्टर को प्रमोशन देकर उन्हें डीएसपी बनाया गया था. लेकिन स्थिति यह है कि इंस्पेक्टर से बने डीएसपी स्तर के अधिकारियों को रिटायरमेंट से ठीक 1 दिन पहले पोस्टिंग दी जा रही है. शुक्रवार को भी 31 जनवरी…
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज झारखण्ड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष एल. खियांग्ते ने लोक भवन में शिष्टाचार भेंट की। उक्त अवसर पर राज्यपाल महोदय ने उन्हें राज्य के विश्वविद्यालयों के शिक्षकों की लंबित प्रोन्नति के शीघ्र निष्पादित करने हेतु निदेशित किया।
