
नीतीश कुमार और नितिन नबीन चले राज्यसभा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन किया. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने भी नामांकन किया. इसके साथ ही उपेन्द्र कुशवाहा, रामनाथ ठाकुर और शिवेश राम ने नामांकान किया.
: अमित शाह पहुंचे पटना, एयरपोर्ट से सीधे नितिन नबीन के आवास पर गए. राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और अमित शाह अंदर कमरे में मुलाकात किए. अमित शाह एक अणे मार्ग में नीतीश कुमार से कर मुलाकात रहे हैं. नितिन नबीन, नित्यानंद राय, सम्राट चौधरी, संजय सरावगी साथ में मौजूद हैं. इसके बाद नॉमिनेशन के लिए नेता निकले.
नीतीश युग का कभी अंत नहीं हो सकता’
जेडीयू नेता केसी त्यागी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पोस्ट पर कहा कि नीतीश युग का कभी अंत नहीं हो सकता. उन्होंने नया बिहार बनाया है. जैसे कर्पुरी ठाकुर और चौधरी चरण सिंह जिंदा है, ऐसे ही युग-युग तक नीतीश कुमार भी याद किए जाएंगे. जाहिर है कि इससे सदन की भी गरिमा बढ़ेगी, बहस का स्तर ऊंचा होगा और यूं भी ख्याति व अच्छे बौद्धिक ज्ञान के चलते उन्हें सर्वश्रेष्ठ सांसद का पुरस्कार भी मिला था.
बिहार विधानसभा में विधायकों और मंत्रियों का आना शुरू हो गया है. जीतन नाम मांझी अपने बेटे के साथ विधानसभा पहुंचे. विधानसभा के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. केवल विधायकों और मंत्रियों को ही एंट्री दी जा रही है.
नितिन नवीन ने की मंदिर में पूजा
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने से पहले गुरुवार को पटना के हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की. इस मौके पर उन्होंने कहा कि “भगवान का जीवन के हर पल में आपके साथ होता है. मैं मानता हूं कि भगवान महावीर हनुमान मंदिर का मेरे जीवन में एक खास स्थान है. आज मेरे लिए एक अलग शुरुआत है. बीजेपी के निर्णय के साथ हम लोग कार्यरत रहते हैं.”
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर कहा, “नीतीश कुमार ने तीन साल पहले कहा था कि हमें राज्यसभा जाने की इच्छा है. अभी कोई उन्हें वहां नहीं भेज सकता, वे अपने मन से गए हैं. सरकार आगे भी उनकी इच्छा के अनुसार ही चलती रहेगी.”

