Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Breaking News»19 को पृथ्वी के सबसे करीब से गुजरेगा सौरमंडल के बाहर से आया ‘एलियन’ धूमकेतु
Breaking News

19 को पृथ्वी के सबसे करीब से गुजरेगा सौरमंडल के बाहर से आया ‘एलियन’ धूमकेतु

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टDecember 19, 2025No Comments2 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

वाशिंगटन। इन दिनों वैज्ञानिकों की नजरें अंतरिक्ष के दुर्लभ और रहस्यमय मेहमान पर टिकी हैं, जो सौरमंडल के बाहर से आया है और अब पृथ्वी के करीब पहुंचने वाला है। इस इंटरस्टेलर धूमकेतु का नाम 3आई/एटल्स है, जो शुक्रवार 19 दिसंबर को पृथ्वी के सबसे करीब से गुजरेगा। यह घटना इसलिए खास है क्योंकि ऐसा धूमकेतु किसी दूसरे तारा मंडल में बना होता है, कुछ समय के लिए हमारे सौरमंडल में प्रवेश करता है और फिर वापस अंतरिक्ष की गहराइयों में चला जाता है। इसी वजह से वैज्ञानिक इसे ‘एलियन मेहमान’ भी कह रहे हैं।

यह 1.8 खगोलीय इकाई की दूरी तक आएगा फिर वापस चला जाएगा, इससे खतरा नहीं

3आई/एटल्स की खोज 1 जुलाई को चिली में स्थित नासा द्वारा फंड किए गए एटल्स टेलीस्कोप से की गई थी। यह अब तक तीसरा इंटरस्टेलर ऑब्जेक्ट है। इससे पहले 2017 में 1आई/ओउमुआमुआ और 2019 में कॉमेट 2आई/बोरिसोव ने वैज्ञानिकों को चौंकाया था। 3आई/एटल्स की गति और कक्षा का अध्ययन करने के बाद वैज्ञानिक इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि यह हमारे सौरमंडल का नहीं है, बल्कि किसी अन्य तारे के आसपास बना और अब संयोगवश हमारे क्षेत्र से होकर गुजर रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पृथ्वी की सुरक्षा को लेकर लोगों के मन में उठने वाले सवालों पर यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने साफ कहा है कि यह धूमकेतु किसी भी तरह का खतरा नहीं है। 3आई/एटल्स पृथ्वी से करीब 1.8 खगोलीय इकाई की दूरी तक ही आएगा, जो करीब 27 करोड़ किलोमीटर है। यह दूरी पृथ्वी और सूर्य के बीच की औसत दूरी से भी दोगुनी है, इसलिए इसके टकराने या नुकसान पहुंचाने की कोई आशंका नहीं है। हालांकि खतरा न होने के बावजूद यह धूमकेतु वैज्ञानिकों के लिए एक अनमोल अवसर लेकर आया है।

बताया जा रहा है कि जब 3आई/एटल्स सूर्य के पास से गुजरेगा, तो उसकी बर्फीली सतह गर्म होगी और उससे गैस व धूल के कण बाहर निकलेंगे। इन कणों के विश्लेषण से वैज्ञानिक यह समझने की कोशिश करेंगे कि दूसरे तारों के आसपास धूमकेतु कैसे बनते हैं और ग्रहों की शुरुआती सामग्री कैसी होती है। इस दुर्लभ घटना पर न सिर्फ नासा, बल्कि संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियां भी नजर रख रही हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि 3आई/एटल्स जैसे पिंड हमें यह समझने में मदद करते हैं कि हमारा सौरमंडल ब्रह्मांड के बाकी हिस्सों से किस तरह जुड़ा हुआ है और अंतरिक्ष में जीवन की संभावनाओं को लेकर नई सोच को जन्म देते हैं।

3I/ATLAS comet distance from Earth Alien comet near Earth Interstellar comet 3I/ATLAS NASA interstellar object discovery Space news today Hindi
Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

45 दिनों में BSF को जमीन देने, आयुष्मान भारत लागू करने…सीएम बनते ही सुवेंदु अधिकारी ने लिए 6 बड़े फैसले

May 11, 2026

भाजपा में ही है असली लोकतंत्र, मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद शुभेंदु अधिकारी का पहला बयान, टीएमसी पर साधा निशाना

May 8, 2026

नई सरकार में असंभव होगा घुसपैठ और गौ-तस्करी, कोलकाता में गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा बयान

May 8, 2026

जबलपुर के बरगी डैम हादसे में मां ने बच्चे को कलेजे से लगा रखा था… गोताखोरों ने क्रूज के अंदर से बरामद किया महिला का शव, भावुक हुए लोग

May 1, 2026

बंगाल समेत 5 राज्यों के चुनाव के नतीजे 4 मई को आएंगे। इससे पहले आम लोगों और खासकर कारोबारियों पर महंगाई का एक और झटका

May 1, 2026

असम सीएम की पत्नी के केस में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत

May 1, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

रांची विश्वविद्यालय में ग्रेजुएट युवाओं के लिए 156 अप्रेंटिसशिप पद, 12000 रुपये मिलेगा स्टाइपेंड

May 11, 2026

रांची से लापता डेढ़ साल की बच्ची की तलाश तेज, सूचना देने पर 50 हजार रुपये का मिलेगा इनाम

May 11, 2026

45 दिनों में BSF को जमीन देने, आयुष्मान भारत लागू करने…सीएम बनते ही सुवेंदु अधिकारी ने लिए 6 बड़े फैसले

May 11, 2026

झारखंड के लाल का कमाल: डिप्टी कमांडेंट अंशुमन सिंह का IFS में AIR-2, 6वें प्रयास में हासिल की सफलता

May 11, 2026

अग्रवाल सभा महिला समिति का 23वां समर कैंप मस्ती की बस्ती 29 से 31 मई

May 10, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.