मांडर विधानसभा क्षेत्र के बेड़ोप्रखंड में मंगलवार को विकास को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला. कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने क्षेत्र की तीन महत्वपूर्ण एवं बहुप्रतीक्षित सड़क योजनाओं का शिलान्यास किया. इस दौरान ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों, पारंपरिक नृत्य और फूल-मालाओं के साथ मंत्री का जोरदार स्वागत किया.
शिलान्यास की गई योजनाओं में सिंगारसराय से कैरो तक 1.230 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य शामिल है, जिसकी लागत करीब 1 करोड़ 24 लाख रुपये है. इसके अलावा ग्राम लमकाना में पैरो उरांव के घर से सरना स्थल तक पीसीसी पथ और पंचायत नेहालू के ग्राम रोगो में बबलू किराना स्टोर से ग्रोटो होते हुए मिशन तालाब तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया गया.

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version