राँची की प्रसिद्ध सामाजिक संस्था अग्रवाल सभा की वार्षिक आम सभा एवं नई कार्यकारिणी समिति का चुनाव 21 जून रविवार को है l

आम सभा पूर्वाह्न 10 बजे प्रारंभ होगी, जिसमें मंत्री का प्रतिवेदन , आय- व्यय का ब्यौरा, अंकेक्षक की नियुक्त, आगत प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा l
11 बजे से मतदान प्रारंभ होगा l
सभा के द्वारा मतदान के कार्यों के लिए अशोक कुमार नारसरिया को मुख्य चुनाव पदाधिकारी तथा राजेन्द्र केडिया एवं नंद किशोर पाटोदिया को चुनाव पदाधिकारी मनोनीत किया गया है l
अशोक कुमार नारसरिया ने बताया कि 4 जून से फार्म अग्रसेन भवन में उपलब्ध होगा , अधिक जानकारी के लिए अग्रसेन भवन में सम्पर्क कर सकते है l

उपरोक्त जानकारी उपमंत्री निर्मल बुधिया ने उपलब्ध करायी

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version