रांची: एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स लिमिटेड (एबीडी) की तेलंगाना के रंगापुर स्थित एकीकृत उत्पादन इकाई को “बेस्ट फैक्ट्री/मैनेजमेंट अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान श्रम दिवस के अवसर पर तेलंगाना सरकार के श्रम, रोजगार, प्रशिक्षण एवं फैक्ट्री विभाग द्वारा प्रदान किया गया। कंपनी के अनुसार रंगापुर इकाई उसके प्रमुख उत्पादन केंद्रों में शामिल है, जहां ईएनए डिस्टिलरी, आईएमएफएल बॉटलिंग यूनिट और पीईटी बोतल निर्माण संयंत्र संचालित हो रहे हैं। कंपनी ने सितंबर 2025 में यहां पीईटी प्लांट शुरू किया था, जबकि आने वाले समय में माल्ट डिस्टिलरी भी शुरू करने की तैयारी है, जिससे प्रीमियम उत्पादों के उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। कंपनी का कहना है कि इस एकीकृत व्यवस्था से उत्पादन, सप्लाई चेन और लागत प्रबंधन को मजबूत करने में मदद मिली है। करीब 1,500 कर्मचारियों वाली इस इकाई में महिलाओं की भागीदारी लगभग 50 प्रतिशत है, जिसे कंपनी ने कार्यस्थल पर विविधता और रोजगार सृजन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। कंपनी के अनुसार स्थानीय स्तर पर कुशल और अर्द्धकुशल रोजगार के अवसर बढ़ाने के साथ क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी मजबूती मिली है। यह सम्मान सुरक्षा मानकों, कर्मचारी कल्याण, सामाजिक योगदान और बेहतर प्रबंधन व्यवस्था के मूल्यांकन के बाद दिया गया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version