Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»दुनिया»22 लाख मामले लंबित: USCIS के फैसले से छात्रों-नौकरीपेशा का भविष्य संकट में
दुनिया

22 लाख मामले लंबित: USCIS के फैसले से छात्रों-नौकरीपेशा का भविष्य संकट में

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टDecember 10, 2025No Comments2 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

वाशिंगटन। अमेरिका में इमिग्रेशन को लेकर फिर तेज हो गई है। जेडी वेंस की हालिया टिप्पणियों के बीच ट्रंप प्रशासन ने इमिग्रेशन पर अभूतपूर्व सख्ती दिखाकर 3 दिसंबर को बड़ा फैसला लिया। यूएस सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज (USCIS) ने 19 हाई-रिस्क देशों से आने वाली हर इमिग्रेशन प्रक्रिया—ग्रीन कार्ड, नागरिकता, वीज़ा और शरण को तत्काल प्रभाव से रोक दिया है।

USCIS ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर कहा है कि वाशिंगटन डीसी में एक अफगान शरणार्थी द्वारा नेशनल गार्ड सदस्य की हत्या के बाद हालात को देखकर रोक लगानी जरूरी थी। इस कदम से 22 लाख से अधिक लंबित मामलों पर विराम लग गया है, जिससे हजारों परिवारों, नौकरी करने वालों और विदेशी छात्रों का भविष्य अचानक अनिश्चितता में फंस गया है।

ट्रंप प्रशासन ने पहले सीमा सुरक्षा और वीज़ा प्रक्रियाओं पर कड़ा रुख अपनाया था, लेकिन मौजूदा निर्णय उन नीतियों को एक नया कठोर मोड़ देता है। प्रवासन को “अमेरिकन ड्रीम की चोरी” और “सांस्कृतिक खतरे” के रूप में पेश करने वाली बयानबाजी सामाजिक तनाव बढ़ा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि आर्थिक चिंता को नस्लीय और सांस्कृतिक भय में बदलना एक राजनीतिक रणनीति है, जो देश को और अधिक ध्रुवीकृत कर सकती है। हालांकि यह माना जाता है कि अनियंत्रित प्रवासन से पब्लिक सिस्टम पर दबाव बढ़ता है और कम-कौशल वाले सेक्टर में मजदूरी 5–10 प्रतिशत तक प्रभावित हो सकती है।

अमेरिकी अर्थव्यवस्था में प्रवासियों की बड़ी भूमिका

प्रवासन विरोधी माहौल सिर्फ सामाजिक विभाजन ही नहीं बढ़ाता, बल्कि रिपब्लिकन पार्टी के लिए राजनीतिक जोखिम भी पैदा कर सकता है। एशियाई-अमेरिकी और हिस्पैनिक समुदाय आज कुल मतदाताओं का 7 प्रतिशत से अधिक हिस्सा रखते हैं और कई स्विंग स्टेट्स में निर्णायक भूमिका निभाते हैं। अमेरिका में इस समय लगभग 4.5 करोड़ प्रवासी (वैध और अवैध) मौजूद हैं, जो देश की सालाना जीडीपी वृद्धि का करीब 25 प्रतिशत योगदान देते हैं।

अर्थशास्त्रियों का कहना है कि अमेरिका की असली ताकत उसकी विविधता और “मेल्टिंग पॉट” पहचान में है। विशेषज्ञों का सुझाव है कि समाधान किसी कठोर बयानबाजी में नहीं, बल्कि इसतरह के द्विदलीय सुधारों में है जो इमिग्रेशन को मानवीय संवेदना और आर्थिक यथार्थवाद के साथ संतुलित कर सकें।

19 high-risk countries ban Green Card crisis USA Trump administration immigration policy US economy migrants contribution USCIS immigration freeze
Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

ट्रंप की टैरिफ को भारतवंशी वकील से मिली ऐतिहासिक हार

February 21, 2026

ट्रंप ने फिर फोड़ा टैरिफ बम, वर्ल्डवाइड टैरिफ को 10% से बढ़ाकर 15 प्रतिशत किया

February 21, 2026

बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत, PM मोदी ने तारिक रहमान को दी बधाई

February 13, 2026

ट्रंप का धमाका: वेनेजुएला में हुआ ‘गुप्त गूंज’ का इस्तेमाल, रूस-चीन की उड़ी नींद

January 24, 2026

तेल भी हमारा, बाजार भी हमारा! ट्रंप ने वेनेजुएला पर थोपी सख्त शर्तें

January 8, 2026

जेफ्री सैक्स की बड़ी भविष्यवाणी: ईरान होगा ट्रंप का अगला ‘वॉर टारगेट’

January 8, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.