पूजा-अर्चना के साथ आरआर स्पोर्टिंग क्लब दुर्गा मंदिर का 40 वां स्थापना दिवस संपन्न
वरीय संवादददाता
रांची। आरआर स्पोर्टिंग क्लब दुर्गा मंदिर के दो दिवसीय 40 वें वार्षिकोत्सव हर्षोउल्लास के साथ बुधवार को संपन्न हो गया। दूसरे दिन के कार्यक्रम की शुरूआत सुबह 5.30 बजे मंदिर मे पुजारी संतोष पाठक, बिनोद पाठक द्वारा मां का महास्नान, श्रृंगार, विशेष पूजा-अर्चना के बाद स्थापना दिवस पुजन, हवण, महाभोग अर्पण, महाआरती की गई। इसके बाद संध्या आरती प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हुआ। संध्या 6 बजे से स्थानिय भजन कलाकारों द्वारा प्रथम देव भगवान श्री गणेश पूजन, सरस्वती बंदना के साथ कई भजनों का कार्यक्रम शुरू हुआ। जहां भजन कलाकरों द्वारा मैया तेरे दर पर आया हूं, तेरी कृपा से मेरा हर काम हो रहा है…..मां के जयकारों के साथ नृत्य कर भजनों का रसपान कर कार्यक्रम को और भव्य बना दिया था। रात्रि महाआरती के साथ महोत्सव का समापन हुआ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में ये रहे शामिल
विक्की यादव, रोहित यादव, राहुल यादव, टुनटून सिन्हा, आयुष पाठक, कुणाल यादव, धमेंद्र सिंह, बबलू सिंह, अजय पाठक, पवन कुमार, संजय कुमार, सविता देवी, मधु सिंह, कोमल सहित कई अन्य भक्तों का सहयोग रहा।
भंडारा फोटो
भक्तों ने किया महाभंडारे का प्रसाद गहण
दुर्गा मंदिर के 40 वें स्थापना दिवस के मौके पर पूजा-अर्चना के बाद महाभंडारे का आयोजन किया गया। जहां भक्तों ने मां के दरबार में अर्जी लगाकर पक्तिबद्ध होकर महाभंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version