वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची को गुप्त सूचना मिली कि अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू मैदान के आसपास एक व्यक्ति द्वारा बाहर से लाकर ब्राउन शुगर की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक हटिया के नेतृत्व में अरगोड़ा थाना की टीम ने छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान हरमू मैदान क्षेत्र से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के क्रम में उसके पास से 3.54 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर एवं एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया ।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version