श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में 203 वा श्री श्याम भंडारा का भव्य आयोजन किया गया। आज का भंडारा अनिल टिबरेवाल किरण टिबरेवाल के परिवार द्वारा निवेदित किया गया था।
मण्डल के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी निर्वतमान महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया अध्यक्ष गोपाल मुरारका महामंत्री गौरव अग्रवाल वरिष्ठ कार्यकारणी सदस्य श्यामसुंदर शर्मा वरिष्ठ सदस्य एवं राज्यसभा के पूर्व सांसद अजय मारू एवं टिबडेवाल परिवार ने इष्ट मित्रों के साथ संयुक्त रूप से बाबा श्री श्याम का भोग भजन गाया। आओ आओ भोग लगाओ बाबा श्याम जी के भोग भजन से श्री श्याम मंदिर गूंज रहा था। सर्वप्रथम भंडारे का भोग लगाकर महाप्रसाद में मिलवाया गया । इसके बाद मंदिर के आचार्यों को यजमान परिवार के सदस्यों ने भोजन प्रसादी ग्रहण करवाया। भंडारे का भोग हर शनिवार को गौशाला में गौ माता के लिए भेजा जाता है। मंदिर के वरिष्ठ सदस्य एवं सहयोगी गौशाला में भंडारे का भोग लेकर जाते हैं। श्री श्याम मंदिर परिसर भक्तों से भर गया एवं हरमू रोड में भक्तजनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। खाटूनरेश की जय जयकारों से पूरा हरमू रोड गूंज रहा था। प्रथम देव श्री गणेश जी महाराज की जय जयकारों के बीच प्रसाद वितरण प्रारंभ किया गया। आज के भंडारे में वेजीटेबल पुलाव मिक्स सब्जी केसरिया जलेबी टॉफी एवं खीर चूरमा का भोग लगाया गया।
श्री श्याम भंडारे में मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी निर्वतमान महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया अध्यक्ष गोपाल मुरारका महामंत्री गौरव अग्रवाल उपाध्यक्ष श्रवण ढांढनिया अशोक लड़ियां वरिष्ठ कार्यकारणी सदस्य श्यामसुंदर शर्मा वरिष्ठ सदस्य एवं राज्यसभा के पूर्व सांसद अजय मारू अनुज मोदी अमित सरावगी पवन केडिया अनिल किरण राहुल प्रियंका अनिकेत तेजस्वनी त्रिथा टिबरेवाल कमलेश सावा वेद भूषण जैन संकेत चौधरी रिषभ चौरसिया हर्ष मिश्रा हिमांशु केशरी मनोज खेतावत उपेन्द्र पांडे सहित 50 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने सहयोग दिया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version