श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में आज 191 वा श्री श्याम भंडारा का भव्य आयोजन किया गया।
श्री श्याम मित्र मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी महामंत्री गौरव अग्रवाल कोषाध्यक्ष मनोज खेतान वरिष्ठ कार्यकारणी सदस्य श्यामसुंदर शर्मा रतन शर्मा एवं मोदी कंपाउंड के मोदी परिवार ने संयुक्त रूप से श्री श्याम भोग का भजन गायन किया। मंदिर में उपस्थित सैकड़ो भक्तों ने आओ आओ भोग लगाओ बाबा श्याम जी रुच रुच भोग लगाओ बाबा श्याम जी के स्वर में स्वर मिलाकर भक्ति भावना से ओत प्रोत होकर ठाकुर जी से भोग स्वीकार करने का अनुरोध किया। खाटूनरेश बजरंगबली शिव परिवार लड्डू गोपाल जी शालिग्राम जी गरुड़ जी गुरुजनों का भोग लगाकर महाप्रसाद को विशाल भंडारे में मिश्रित किया गया। मोदी परिवार के सदस्यों ने सर्वप्रथम मंदिर के आचार्यों को भोग प्रसाद खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री श्याम भंडारे का प्रसाद मंदिर परिसर में निर्वतमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी की देख रेख में शुद्धता के साथ निर्मित किया गया था। भंडारे का समय होते-होते श्री श्याम मंदिर परिसर भक्तों से भर गया एवं हरमू रोड में भक्तजनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। खाटूनरेश की जय जयकारों से पूरा हरमू रोड गूंज रहा था। प्रथम देव श्री गणेश जी महाराज की जय जयकारों के बीच श्री श्याम भंडारे का प्रसाद वितरण प्रारंभ किया गया।
श्री श्याम मंदिर में निर्मित प्रसाद में आज के भंडारे में इडली वेज उपमा चटनी केसरिया जलेबी का प्रसाद वितरण किया गया। खीर चूरमा का भोग हर भंडारे में महाप्रसाद के रूप में श्याम मंदिर में निर्मित किया जाता है एवं सर्वप्रथम भोग लगाया जाता है।
भोग लगने के बाद हर भंडारे में मण्डल के वरिष्ठ सदस्य रतन शर्मा एवं मंदिर के सहयोगी रांची गौशाला में जाकर गौमाता को भोजन कराते हैं। इसके बाद आए हुए सभी श्याम भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण क्रमबद्ध तरीके से किया जाता है। लगभग 2500 से ज्यादा भक्तजनों ने प्रसाद प्राप्त किया। श्री श्याम भंडारे में मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी महामंत्री गौरव अग्रवाल कोषाध्यक्ष मनोज खेतान मण्डल के वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू कार्यकारणी सदस्य श्यामसुंदर शर्मा जयदीप मोदी अनुज मोदी अमित सरावगी पवन पोद्दार मदन बगड़िया कमलेश सावा वेद भूषण जैन राहुल मारू अंकित कुमार कृष्णा कुमार संकेत चौधरी मनोज खेतावत उपेन्द्र पांडे सहित 50 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने सहयोग दिया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version