: रांची। रांची विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक पास किये हुए विद्यार्थियों को एक वर्ष का अप्रेंटिसशिप का अवसर प्रदान किया जा रहा है।

जिसके माध्यम से स्नातक के युवाओं को काम सीखने का प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा और इसके साथ ही उन्हें एक प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा, जिसके बाद वो भविष्य में किसी भी संस्थान में योगदान दे सकते हैं।

कुल 156 पदों पर अप्रेंटिसशिप के लिए विद्यार्थी आवेदन दे सकेंगे। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है और 25 मई इसकी अंतिम तारीख है। विवि के वेबसाइट के माध्यम से विद्यार्थी आवेदन दे सकते हैं। चयनित विद्यार्थियों को एक साल तक प्रति माह 12000 रुपये दिये जायेंगे अप्रेंटिसशिप में चयनित विद्यार्थी विवि मुख्यालय सहित कुल 19 जगहों पर नियुक्त किये जायेंगे। विवि मुख्यालय से लेकर कॉलेज में अलग-अलग सीटें भी निर्धारित की गयी हैं।

इसमें विवि मुख्यालय में 16, बिरसा कॉलेज खूंटी में 7, डोरंडा कॉलेज में 10, जेएन कॉलेज 08, रांची विमेंस कॉलेज में 10, मारवाड़ी कॉलेज में 10, रामलखन सिंह यादव कॉलेज में 10, एसएस मेमोरियल कॉलेज में 10, करमचंद भगत कॉलेज खूंटी में 10 , मांडर कॉलेज में 10, पीपीके कॉलेज बुंडू में 10, बीएस कॉलेज लोहरदगा में 9, कार्तिक उरांव कॉलेज में 4, बीएन जालान कॉलेज में 7, सिमडेगा कॉलेज में 8, महिला महाविद्यालय 4, माडल कॉलेज बानो में 4, विमेंस कॉलेज सिमडेगा में 4 और माडल डिग्री कॉलेज घाघरा में 5 सीटें शामिल हैं।
इन पदों पर काम करेंगे अप्रेंटिसशिप में चयनित विद्यार्थी
पदों की श्रेणीवार संख्या
पद का नाम सामान्य एससी एसटी बीसी वन बीसी टू ईडब्ल्यूएस
एडमिस्ट्रेशन 20 05 12 03 03 04
अकाउंट सेक्शन 15 04 09 03 02 03
फिजिक्स लैब 05 01 03 01 00 01
केमेस्ट्री लैब 05 01 02 01 00 00
बाटनी लैब 05 01 03 01 00 00
जूलाजी लैब 05 01 03 01 01 01
कंप्यूटर लैब 09 02 05 01 01 01
लाइब्रेरी 05 01 03 01 01 01
आवेदन मिलने के बाद शॉर्टलिस्ट किये जायेंगे विद्यार्थी
इस अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए रांची विवि के वही विद्यार्थी आवेदन दे सकेंगे जिन्होंने स्नातक की परीक्षा 2021 से लेकर 2025 के बीच पास की है।

विवि को आवेदन मिलने के बाद विद्यार्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जायेगा। इसके बाद नंबर और प्रतिशत के आधार पर विद्यार्थियों का चयन किया जायेगा।
शॉर्टलिस्ट विद्यार्थियों को विवि बुलाया जायेगा और इसके बाद उनके प्रमाण पत्रों की जांच की जायेगी। जांच में गलत पाये जाने पर उनकी अर्हता रद कर दी जायेगी।

चयनित विद्यार्थियों को एक वर्ष तक मिलेगा 12000 रुपये स्टाइपेंड
चयनित 156 विद्यार्थियों को एक वर्ष तक 12000 रुपये स्टाइपेंड प्रदान किया जायेगा। एक साल तक इस तरह के ट्रेनिंग प्रोग्राम के माध्यम से विद्यार्थियों को रोजगार का अवसर प्रदान हो सकेगा। इस 12000 स्टाइपेंड में झारखंड सरकार 7500 रुपये और 4500 रुपये रांची विवि की ओर से प्रदान किया जायेगा। इस अप्रेंटिसशिप के माध्यम से रांची विवि के 156 विद्यार्थियों को रोजगार का अवसर प्रदान होगा। कम से कम एक वर्ष तक उन्हें 12000 रुपये प्रदान किये जायेंगे।

इसके बाद जिस जगह पर वो काम करेंगे उनके काम के अनुभव से संबंधित प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जायेगा। जिसके बाद वो किसी भी संस्थान में जाकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। ये नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम का हिस्सा है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version