
मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा का “15 दिन 15 जन सेवा” अभियान: छठे दिन लक्ष्मीनारायण मंदिर में फल वितरण से मिली राहत* राँची समर्पण शाखा द्वारा “प्यार बांटते चलो” स्लोगन के अंतर्गत “15 दिन 15 जन सेवा” अभियान का छठा दिन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
लक्ष्मीनारायण मंदिर, अपर बाज़ार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस सेवा कार्य के अंतर्गत शाखा सदस्य शिल्पी लोहिया द्वारा श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के बीच तरबूज, केला एवं पपीता का वितरण किया गया। बढ़ती गर्मी को देखते हुए यह सेवा लोगों के लिए अत्यंत राहतदायक सिद्ध हुई। उपस्थित जनों ने इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए मंच के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अध्यक्षा शुभा अग्रवाल, सचिव रेखा राईका, डॉली बंसल, शायरी अग्रवाल, वर्षा धानुका, वीणा शर्मा, निशु सर्राफ, पायल जैन, शिल्पी लोहिया सहित शाखा के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
यह जानकारी मीडिया प्रभारी वेदिका सिंघानिया ने दी।

