मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा द्वारा अध्यक्षा शुभा अग्रवाल के नेतृत्व में चलाए जा रहे “प्यार बांटते चलो” स्लोगन के अंतर्गत 15 दिन 15 जन सेवा अभियान का समापन लक्ष्मीनारायण मंदिर, अपर बाजार* में नींबू पानी वितरण कार्यक्रम के साथ हुआ।
यह सेवा कार्य सदस्य रेखा राईका
अध्यक्षा शुभा अग्रवाल ने बताया कि 15 दिन 15 जन सेवा अभियान के अंतर्गत आयोजित सभी सेवा कार्य अत्यंत सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए। शाखा की सभी सदस्याओं के सहयोग, समर्पण एवं उत्साह के कारण यह अभियान प्रेरणादायक रूप से सफल रहा।
इस अवसर पर अध्यक्षा शुभा अग्रवाल, सचिव रेखा राईका, वर्षा धानुका, कोमल पोद्दार, वीणा शर्मा, पायल जैन सहित शाखा की अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं तथा सभी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
यह जानकारी मीडिया प्रभारी वेदिका सिंघानिया ने दी।

