चक्रधरपुर : जिले के सोनुवा थाना क्षेत्र में डायन बताकर वृद्ध महिला की हत्या कर दी गयी. मामला बोयकेड़ा पंचायत के बुंडूकोचा वनग्राम का है. जहां 55 वर्षीय वृद्ध महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई. आरोपियों ने साक्ष्य छिपाने के लिए शव को जंगल में ले जाकर खाई में फेंक दिया. घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गयी है. वहीं, एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. तीन आरोपी अब भी फरार है.
मृतक की पहचान बाईबेड़ा गांव निवासी चांदू पुर्ती के रूप में हुई है. ग्रामीणों की सूचना पर सोनुवा पुलिस बुंडूकोचा वनग्राम के जंगल पहुंची और खाई से शव बरामद कर लिया. शव मृतक के घर से करीब 200 मीटर दूर जंगल में मिला. वृद्धा की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई थी.

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version