Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»गढ़वा में जंगली हाथी ने 24 घंटे मे दो को कुचला
Uncategorized

गढ़वा में जंगली हाथी ने 24 घंटे मे दो को कुचला

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टMarch 31, 2026No Comments3 Mins Read1 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

गढ़वा: जिले में पिछले 24 घंटे में जंगली हाथियों के झुंड ने दो लोगों को कुचल कर मार डाला. रंका के बाहोकुदर में सोमवार को घटना घटी थी. धुरकी थाना क्षेत्र के कदवा उर्फ लिखनी धौरा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, यहां महुआ चुनने गए एक बुजुर्ग व्यक्ति की जंगली हाथी के हमले में मौके पर ही मौत हो गई.
इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है. मृतक की पहचान 62 वर्षीय दईब कोरवा के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, दईब कोरवा महुआ चुनने के लिए बियवादामर जंगल गए थे, देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई. सोमवार को जब परिजन और ग्रामीण उनकी खोज में जंगल पहुंचे, तो उनका शव बरामद हुआ. शव के आसपास हाथियों के पैरों के निशान मिलने से साफ हुआ है कि उनकी मौत जंगली हाथियों के हमले में हुई है.
प्रत्यक्षदर्शियों और ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से जंगली हाथियों का झुंड सक्रिय है. आशंका जताई जा रही है कि दईब कोरवा अनजाने में हाथियों के संपर्क में आ गए, जिसके बाद हाथियों ने उन्हें कुचल दिया. हमला इतना भीषण था कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

हाथियों की गतिविधियों पर निगरानी

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के वनपाल प्रमोद कुमार यादव और धुरकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इसके साथ ही इलाके में हाथियों की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ा दी गई है और ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा गया है.
घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने बताया कि दईब कोरवा परिवार के मुखिया थे और उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिजनों ने सरकार और वन विभाग से उचित मुआवजे की मांग की है.
इस संबंध में डीएफओ अंशुमान राजहंस ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि विभाग मृतक के परिवार के साथ है. उन्होंने बताया कि सरकारी प्रावधान के तहत 4 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी, जिसमें तत्काल 50 हजार रुपये परिजनों को दिए जाएंगे, जबकि शेष राशि कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उपलब्ध कराई जाएगी.

जंगल से ग्रामीण इलाकों में घुस रहे हैं जंगली हाथी

गौरतलब है कि धुरकी थाना क्षेत्र और आसपास के इलाकों में पिछले कई सालों से जंगली हाथियों की गतिविधियां बढ़ी हैं. हाथियों के झुंड अक्सर गांवों और खेतों की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि हाथियों को आबादी वाले क्षेत्रों से दूर रखने के लिए ठोस और स्थाई उपाय किए जाएं.

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री का जनता दरबार

May 11, 2026

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026

ओवरटेक के दौरान पलटा स्कूली वाहन, आधा दर्जन से अधिक बच्चों घायल

May 11, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री का जनता दरबार

May 11, 2026

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.