
रांची
कर्तव्य पथ पर चलते हुए जम्मू कश्मीर के डोडा में रांची के सपूत अजय लकड़ा ने एक सप्ताह पूर्व अपना बलिदान दिया। आज तिरिल के लाबेद में स्थित उनके घर जाकर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मुलाकात की उनकी माता जी और परिवार के अन्य सदस्यों से मिल, अपनी गहरी शोक-संवेदना व्यक्त किया। भारत के सपूत अजय का बलिदान हर युवा को प्रेरणा देने वाला है। निश्चित रूप से यह उनके परिवार के लिए दु:ख की कठिन घड़ी है। इस कठिन घड़ी में हम सब पूरी मजबूती से उनके परिवार के साथ खड़े हैं। अजय के बलिदान को नमन्
इस अवसर पर भाजपा नेत्री रौशनी खलको, उमेश यादव, शिवाजी सिंह, कुणाल शाहदेव भी साथ रहे।

