Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»बसंत पंचमी पर बैद्यनाथ मंदिर में बंद रहेंगे VIP दर्शन, दोगुने दाम पर मिलेंगे शीघ्र दर्शनम कूपन
Uncategorized

बसंत पंचमी पर बैद्यनाथ मंदिर में बंद रहेंगे VIP दर्शन, दोगुने दाम पर मिलेंगे शीघ्र दर्शनम कूपन

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टJanuary 21, 2026No Comments2 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

देवघर: बसंत पंचमी को लेकर बैद्यनाथ मंदिर में होने वाली भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन अभी से ही तैयारी में जुट गया है. भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं को सुगम तरीके से जलार्पण कराने के लिए उपायुक्त की तरफ से कई आवश्यक दिशा निर्देश पदाधिकारियों को दिए गए हैं. जिला प्रशासन के साथ हुई बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि बसंत पंचमी के दौरान वीवीआईपी एवं आउट ऑफ टर्न दर्शन पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए.

दोगुने दाम पर मिलेंगे शीघ्र दर्शनम कूपन

जिला प्रशासन की तरफ से यह भी स्पष्ट किया गया है कि बसंत पंचमी के दौरान सिर्फ शीघ्र दर्शनम कूपन की सुविधा चालू रहेगी. हालांकि इस दौरान कूपन के दर में बढ़ोतरी की गई है, जो कूपन आम दिनों में तीन सौ रूपये में मिल रहे थे, वहीं कूपन अब छह सौ रूपये में लोगों को खरीदने होंगे.

बता दें कि बसंत पंचमी के दौरान बैद्यनाथ मंदिर में कई राज्यों से लोग आते हैं और भगवान भोलेनाथ पर गुलाल और घी चढ़ाते हैं. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार यह कहा जाता है कि बसंत पंचमी के दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती के शादी का तिलकोत्सव मनाया जाता है. खासकर मिथिला क्षेत्र जैसे दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर मुजफ्फरपुर, सहरसा से लाखों की संख्या में लोग आते हैं ताकि शिवरात्रि के लिए भगवान को निमंत्रण दे सकें.

मंदिर के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

पिछले तीन-चार दिनों से बैद्यनाथ मंदिर में अत्यधिक भीड़ देखने को मिल रही है. जिसे देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर दिशा निर्देश दिए हैं. मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती की जाएगी. वहीं, मंदिर के बाहर बैरिकेडिंग के भी इंतजाम किए गए हैं.

गौरतलब है कि 23 जनवरी को बैद्यनाथ मंदिर में बसंत पंचमी का आयोजन होगा और फिर फरवरी महीने में शिवरात्रि का आयोजन होना है. देवघर में अलग-अलग तरीके से शिवरात्रि मनाई जाती है, जो पूरी तरह से जिला प्रशासन के द्वारा आयोजित की जाती है. इसलिए अभी से ही जिले के उपायुक और पुलिस अधीक्षक शहर की विधि व्यवस्था और होने वाले भीड़ को लेकर गंभीर है.

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री का जनता दरबार

May 11, 2026

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026

ओवरटेक के दौरान पलटा स्कूली वाहन, आधा दर्जन से अधिक बच्चों घायल

May 11, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री का जनता दरबार

May 11, 2026

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.