Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Breaking News»उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि
Breaking News

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टMarch 28, 2026No Comments2 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

रांची/खूंटी: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने शनिवार को झारखंड के खूंटी जिले स्थित उलिहातू पहुंचकर महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान उन्होंने बिरसा मुंडा के वंशजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनके योगदान को नमन किया. उपराष्ट्रपति ने कार्यक्रम स्थल पर मौजूद बच्चों को टॉफी दी और मन लगाकर पढ़ाई करने को कहा. इस दौरान झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मंत्री इरफान अंसारी मौजूद थे.
उपराष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि उलिहातू की पवित्र धरती पर आकर वे गहराई से भावुक हैं. उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा का जीवन और उनका बलिदान आज भी देश की पीढ़ियों को प्रेरणा देता है. उन्होंने अपने पुराने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि जब उन्होंने झारखंड के राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी, उसी दिन वे उलिहातू आए थे.
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि वह अनुभव उनके लिए बेहद खास और यादगार रहा है. उपराष्ट्रपति ने कहा कि वर्ष 2021 में नरेंद्र मोदी द्वारा 15 नवंबर बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय ऐतिहासिक है. इससे देशभर में जनजातीय समाज की विरासत और गौरव को नई पहचान मिली है. उपराष्ट्रपति ने यह भी उल्लेख किया कि उन्हें झारखंड के खूंटी में प्रधानमंत्री के साथ मौजूद रहने का अवसर मिला था, जब पीएम नरेंद्र मोदी ने ‘पीएम जनमन योजना’ की घोषणा की थी. उन्होंने कहा कि यह योजना विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के संरक्षण और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

रांची विश्वविद्यालय में ग्रेजुएट युवाओं के लिए 156 अप्रेंटिसशिप पद, 12000 रुपये मिलेगा स्टाइपेंड

May 11, 2026

रांची से लापता डेढ़ साल की बच्ची की तलाश तेज, सूचना देने पर 50 हजार रुपये का मिलेगा इनाम

May 11, 2026

45 दिनों में BSF को जमीन देने, आयुष्मान भारत लागू करने…सीएम बनते ही सुवेंदु अधिकारी ने लिए 6 बड़े फैसले

May 11, 2026

झारखंड के लाल का कमाल: डिप्टी कमांडेंट अंशुमन सिंह का IFS में AIR-2, 6वें प्रयास में हासिल की सफलता

May 11, 2026

अग्रवाल सभा महिला समिति का 23वां समर कैंप मस्ती की बस्ती 29 से 31 मई

May 10, 2026

झारखंड को मिली 5 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि, GIS आधारित एसेट मैपिंग में रांची नगर निगम की बड़ी उपलब्धि

May 10, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

रांची विश्वविद्यालय में ग्रेजुएट युवाओं के लिए 156 अप्रेंटिसशिप पद, 12000 रुपये मिलेगा स्टाइपेंड

May 11, 2026

रांची से लापता डेढ़ साल की बच्ची की तलाश तेज, सूचना देने पर 50 हजार रुपये का मिलेगा इनाम

May 11, 2026

45 दिनों में BSF को जमीन देने, आयुष्मान भारत लागू करने…सीएम बनते ही सुवेंदु अधिकारी ने लिए 6 बड़े फैसले

May 11, 2026

झारखंड के लाल का कमाल: डिप्टी कमांडेंट अंशुमन सिंह का IFS में AIR-2, 6वें प्रयास में हासिल की सफलता

May 11, 2026

अग्रवाल सभा महिला समिति का 23वां समर कैंप मस्ती की बस्ती 29 से 31 मई

May 10, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.