,राँची : श्री महावीर मंडल, बड़ागांई ने बड़ागांई चौक में सेवा शिविर लगाकर प्रकृति महापर्व सरहुल के शोभा यात्रा में बड़ागांई पहान टोली, मुंडा टोली, ग्राम लेम आदि स्थानों से शामिल पहानों व श्रद्धालुओं का स्वागत पुष्प वर्षा तथा पट्टा व माला पहना कर किया गया। स्वागत शिविर में चना और शरबत का भी वितरण किया गया।
विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र मंत्री व श्री महावीर मंडल बडगांई के अध्यक्ष डॉ बिरेन्द्र साहु, मंत्री बस कुमार साहू, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, मनीष साहू, शेखर साहू, हरीश साहू, रामवृक्ष साहू, बबीता देवी, ललिता देवी, रिशु साहू आदि ने स्वागत शिविर में विशेष रूप से उपस्थित थे।

