पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों में सुबह की मॉर्निंग असेंबली के दौरान वंदे मातरम गाना अनिवार्य कर दिया है। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से सभी शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों को नोटिस भेजे गए है।

नोटिस में कहा गया है कि कक्षाएं शुरू होने से पहले वंदे मातरम का गायन अनिवार्य किया जाना चाहिए, ताकि इसे राज्य भर के सभी स्कूलों के सभी छात्रों द्वारा तत्काल प्रभाव से गाया जा सके।

स्कूल प्रबंधनों के बीच असमंजस की स्थिति
इस नए निर्देश के बाद स्कूलों के प्रमुख असमंजस की स्थिति में आ गए हैं। गौरतलब है कि पिछली सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों में सुबह की सभा के दौरान राज्य गीत बांग्लार माटी, बांग्लार जल को गाना अनिवार्य कर दिया था।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version