रांची: माननीय न्यायमूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा श्री सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश पर एवं माननीय सदस्य सचिव झालसा, कुमारी रंजना अस्थाना एवं माननीय न्यायायुक्त, रांची श्री अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव श्री राकेश रौशन की मौजुदगी में 90 दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है। इसी आलोक में आज दिनांक 25.05.2026 को नामकुम प्रखण्ड के बड़ाम गांव में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पीएलवी प्रदीप नाग, लता कुमारी एवं युधिष्ठिर महतो समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
पीएलवी लता कुमारी ने कहा कि इस परियोजना का प्राथमिक उद्देश्य समाज, विशेषकर युवाओं और स्कूली बच्चों को नशीले पदार्थों की लत से बचाना है। समाज में शराब, हड़िया और अन्य घातक सिंथेटिक ड्रग्स के बढ़ते उपभोग को रोकना। आम जनता को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस अधिनियम और संबंधित सरकारी नीतियों की जानकारी देना। लक्षित समूहों को जागरूक करना स्कूल-कॉलेज के छात्रों, झुग्गी-झोपड़ियों के बच्चों, जेल के कैदियों और असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को नशामुक्त बनाना है। पीएलवी युधिष्ठिर महातो ने एसिड एटैक में पीड़ित मुआवजा के बारे में जानकारी दी वही प्रदीप नाग ने लोक अदालत मध्यस्थता के बारे में जानकारी दी।
यह भी ज्ञात हो कि व्यवहार न्यायालय, रांची परिसर में डालसा सचिव के निर्देष पर बढ़ती गर्मी को देखते हुए हीट-वेव-रीलिफ कैंप लागाकर लोगों के बीच राहत सामग्री के रूप में ओआरएस घोल और शीतल जल का वितरण किया गया। इस अवसर पर पीएलवी दीपक मुण्डा, बंधु उरांव, अमित बड़ाई और सूरज वर्मा उपस्थित थे

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version