हजारीबाग: ट्रेजरी घोटाले में सीआईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हजारीबाग से छठे अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

गिरफ्तार आरोपी का नाम सौरभ कुमार सिंह है. जो मूल रूप से रोहतास बिहार का रहने वाला है. वर्तमान में जानकी प्रजापति, हीराबाग चौक, कोरा, हजारीबाग में रहे थे. यह जानकारी अपराध अनुसंधान विभाग द्वारा प्रेस रिलीज जारी कर दी गई है.



वर्तमान में हजारीबाग के हीराबाग चौक कोरा में रह रहा था. सीआईडी ने जांच के क्रम में पाया कि इसके अकाउंट में डेढ़ करोड़ रुपये फिक्स डिपॉजिट के रुप में जमा है. इसके अलावा करीब 18 लाख 86 हजार रुपये फ्रीज किए गए हैं. गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से एक मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, बैंक पासबुक, आधार कार्ड और पैन कार्ड जब्त किया गया है.

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version